तमिलनाडु: बकरी चोर गिरोह ने पुलिसकर्मी की हत्या की, मुख्यमंत्री ने शोक जताया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 22, 2021

पुडुकोट्टाई| तमिलनाडु के पुडुकोट्टाई में रविवार को बकरी चोर गिरोह ने विशेष उप निरीक्षक (एसएसआई) भूमिनाथन की उस समय हत्या कर दी, जब वह चोरों को पकड़ने के लिए उनका पीछा कर रहे थे।

इसे भी पढ़ें: ऑनलाइन गांजा बिक्री मामला: मप्र पुलिस ने अमेजन इंडिया के अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया

पुलिस ने बताया कि काफी दूर तक पीछा करने के बाद एसएसआई ने चोरों को कीरानुर पुलिस थाना क्षेत्र में दबोच लिया और इसी दौरान एक बदमाश ने धारदार हथियार से भूमिनाथन पर हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई।

भूमिनाथन द्वारा चोरों का पीछा करने की घटना इलाके के एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई जोकि बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इस बीच, एक आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक, मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने पुलिसकर्मी की मौत पर शोक व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री ने आश्रित परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने और पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि बदमाशों को पकड़ने के लिए चार टीम बनाई गई हैं।

प्रमुख खबरें

Ibrahim Zadran बने अफगानिस्तान के नए T20I कप्तान, दबाव में सही फैसले लेने पर जोर

Haryana के Nuh में अवैध डेयरियों पर छापा, 7500 किलोग्राम मिलावटी पनीर बरामद

Kanpur Police ने 5600 करोड़ के साइबर फ्रॉड सिंडिकेट का किया पर्दाफाश, 2 अरेस्ट

BRICS Summit में अनाज व्यापार मंच और चार किसान केंद्रित पहलों को मिली मंजूरी