UP भाजपा अध्यक्ष की फिसली जुबान, बोले- कुलदीप सेंगर को पार्टी से निलंबित किया गया

By अनुराग गुप्ता | Aug 01, 2019

कानपुर। उत्तर प्रदेश की भाजपा इकाई के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को निलंबित कर दिया गया है। बता दें कि स्वंतत्र देव सिंह ने कानपुर में संवाददाताओं से बातचीत के दौरान कुलदीप सिंह के निलंबन की बात कही। जबकि गुरुवार सुबह भारतीय जनता पार्टी ने विधायक को निष्कासित कर दिया था। 

इसे भी पढ़ें: कुलदीप सिंह सेंगर को भाजपा से निकाले जाने पर प्रियंका गांधी ने कही यह बड़ी बात

गौरतलब है कि रविवार को उन्नाव बलात्कार पीड़िता, वकील समेत परिवार के साथ कार दुर्घटना का शिकार हुईं थीं। जिसके बाद उन्हें लखनऊ के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया था। पीड़िता और उनके वकील की हालात नाजुक बनी हुई है और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। इस मामले में सीबीआई ने विधायक समेत 10 लोगों के खिलाफ हत्या के आरोपों के तहत मामला दर्ज किया था।

इसे भी पढ़ें: उन्नाव केस में पीड़िता के दूसरे वकील को दी गई सुरक्षा, तीन सुरक्षा कर्मी निलंबित

गुरुवार को पार्टी से निकाले जाने से पहले आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को भाजपा ने निलंबित कर दिया था। लेकिन पार्टी से निकाले जाने के बाद जब संवाददाताओं ने स्वतंत्र देव सिंह से सवाल पूछा तो उनकी जुबान फिसल गई और वह निष्कासित की जगह निलंबित बोल पड़े। 

प्रमुख खबरें

Swati Maliwal ने देर रात करवाया मेडिकल एग्जामिनेशन, AIIMS में हुई जांच

Vodafone Idea का घाटा चौथी तिमाही में बढ़कर 7,675 करोड़ रुपये

Char Dham Yatra 2024: केदारनाथ, बद्रीनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री मंदिरों के 50 मीटर के दायरे में रील बनाने पर लगा प्रतिबंध, 31 मई तक कोई वीआईपी दर्शन नहीं

Gujarat: जमीन विवाद को लेकर गोलीबारी में एक की मौत, 15 लोगों को हिरासत में