चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में हुआ MMS कांड! हॉस्टल की लड़कियों के नहाते हुए बनाएं गये वीडियो, जांच में जुटी पंजाब पुलिस

By रेनू तिवारी | Sep 18, 2022

इसे भी पढ़ें: राष्ट्रपति मुर्मू महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की अंत्येष्टि में शामिल होने लंदन पहुंचीं

चंडीगढ़ पुलिस ने मोहाली की एक महिला छात्रा को चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के अन्य छात्रों के आपत्तिजनक वीडियो लीक करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। घटना के विरोध में शनिवार देर रात बड़ी संख्या में छात्र विश्वविद्यालय परिसर में पहुंचे। रिपोर्ट के अनुसार एक प्रभावित छात्र बेहोश हो गयी और उसे अस्पताल ले जाया गया। डीएसपी रूपिंदर कौर ने कहा कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है, आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस घटना पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पंजाब के स्कूल शिक्षा मंत्री एचएस बैंस ने चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के छात्रों से शांत रहने की अपील की और उन्हें आश्वासन दिया कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। 

इसे भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था देश और दुनिया के लिए एक नजीर: योगी आदित्‍यनाथ

माना जा रहा है कि चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के छात्रावास में रहने वाली एक लड़की ने हॉस्टल में रहने वाली और लड़कियों की नहाते हुए वीडियो बनाई हैं और उसे अपनी पुरूष दोस्त को भेजा है। आरोप यह भी है कि उसके दोस्त ने लड़कियों की वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। यह खबर मिलते ही पूरे हॉस्टल में हंगामा हो गया। महिला के खिलाफ कठोर कार्यवाही की मांग करने लगे। पुलिस मौके पर पहुंची और आपोरी छात्रा को गिरफ्तार किया। रिपोर्टों के अनुसार, महिला छात्रा कथित तौर पर अपने साथी छात्रावास के साथियों का वीडियो बना रही थी और उन्हें हिमाचल प्रदेश के शिमला में एक व्यक्ति को भेज रही थी, जिसने इंटरनेट पर एमएमएस क्लिप अपलोड की थी। 

इसे भी पढ़ें: फ्रुविरतोवा ने पोडोरोस्का को हराकर चेन्नई ओपन के फाइनल में बनाई जगह

हॉस्टल की लड़कियां उस समय से सदमे की स्थिति में है जब उनके नहाने की क्लिप ऑनलाइन सामने आई। ऐसी खबरें थीं कि नहाने की क्लिप वायरल होने के बाद एक महिला ने आत्महत्या का प्रयास किया। हालांकि पुलिस ने इन खबरों को खारिज कर दिया है। इससे पहले, ऐसी खबरें थीं कि घटना के बाद कुछ छात्रों ने आत्महत्या का प्रयास किया था। 

हालांकि, चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण अधिकारी के अनुसार, किसी ने आत्महत्या का प्रयास नहीं किया। अधिकारी ने कहा, "केवल एक लड़की बेहोश हो गई। वह अस्पताल में भर्ती थी और अब उसकी हालत स्थिर है। अधिकारी ने कहा, मामले की सूचना साइबर अपराध शाखा को दे दी गई है। हालांकि छात्र कल्याण निदेशक डॉक्टर अरविंदर सिंह कांग ने कहा कि ऐसा कोई वीडियो लीक नहीं हुआ है. "लेकिन चूंकि छात्र संतुष्ट नहीं थे, इसलिए हमने पुलिस को फोन किया। आगे की जांच की जा रही है।

प्रमुख खबरें

MP High Court ने रद्द किया 27 प्रतिशत OBC Reservation, 14 फीसदी कोटा फिर बहाल

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी