बिहार में रिश्वत लेने के जुर्म में मनरेगा अधिकारी को किया गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 02, 2019

पटना। बिहार के सारण जिले में सतर्कता अधिकारियों ने एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए एक मनरेगा कार्यक्रम अधिकारी को शुक्रवार को गिरफ्तार किया। सतर्कता जांच ब्यूरो द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार मसरख ब्लॉक में तैनात अधिकारी के पास हसुआपुर ब्लॉक का अतिरिक्त प्रभार भी था। इस अधिकारी को पुलिस उपाधीक्षक गोपाल पासवान के नेतृत्व वाली एक टीम ने गिरफ्तार किया।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि उसे हिसुआपुर के ब्लॉक अध्यक्ष से रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है। ब्लॉक अध्यक्ष ने सतर्कता विभाग का रूख करके शिकायत दर्ज कराई थी कि मनरेगा के तहत विकास परियोजनाओं में लगे श्रमिकों को भुगतान करने के लिए धनराशि जारी करने के वास्ते अधिकारी ने चार लाख रुपये की रिश्वत मांगी है। इसमें कहा गया है कि बाद में एक जाल बिछाया गया जिसके तहत अधिकारी को एक लाख रुपये की राशि लेने के लिए कहा गया और इसके बाद हसुआपुर बाजार क्षेत्र में उसे रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया। विज्ञप्ति में कहा गया है कि पूछताछ के बाद उसे मुजफ्फरपुर में एक सतर्कता अदालत में पेश किया जायेगा।

प्रमुख खबरें

RBI ने Repo Rate नहीं बदला, पर Iran संकट से Indian Economy पर मंडराया खतरा

Crude Oil Price में बड़ी गिरावट, America-Iran में सुलह के संकेतों से दुनिया को मिली राहत

Mumbai Indians की हार पर भड़के Captain Hardik Pandya, बोले- बल्लेबाज नहीं, गेंदबाज जिम्मेदार

Jasprit Bumrah के खिलाफ Guwahati में आया 15 साल के लड़के का तूफान, एक ही ओवर में मारे 2 छक्के