फिनटेक फर्म MobiKwik आईपीओ से पहले यूनिकॉर्न बनी, निवेशकों को हुआ फायदा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 12, 2021

नयी दिल्ली। आईपीओ लाने की तैयारी कर रही फिनटेक फर्म मोबिक्विक हाल ही में ब्लैकस्टोन इंडिया के पूर्व प्रमुख मैथ्यू सिरिएक के नेतृत्व में ईएसओपी बिक्री के बाद यूनिकॉर्न बन गई है। यूनिकॉर्न से तात्पर्य एक अरब डॉलर से अधिक के मूल्यांकन से है।

इसे भी पढ़ें: नोटों की गड्डी से भरी अलमारी में रखे मिले142 करोड़ रुपये, इनकम टैक्स ने की छापेमारी; तस्वीर हो रही वायरल

मोबिक्विक के कर्मचारियों ने हाल ही में अपने शेयरों का एक हिस्सा द्वितीयक बिक्री में बेचकर अपने ईएसओपी (कर्मचारी शेयर स्वामित्व) का इस्तेमाल किया। सूत्रों ने कहा, ‘‘द्वितीयक बिक्री का नेतृत्व ब्लैकस्टोन इंडिया के पूर्व प्रमुख मैथ्यू सिरिएक ने किया, जिन्होंने अपनी हिस्सेदारी पिछली कीमत से लगभग दोगुनी कीमत पर बढ़ाई।’’ सौदे के कुल आकार के बारे में पता नहीं चला है। मोबिक्विक ने इस संबंध में भेजे गए ईमेल का जवाब नहीं दिया। सूत्रों ने कहा, ‘‘इस दौर में लेनदेन लगभग एक अरब अमेरिकी डॉलर के उद्यम मूल्यांकन पर हुआ।’’ यूएई के सॉवरेन वेल्थ फंड अबू धाबी इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी द्वारा दो करोड़ अमेरिकी डॉलर की हिस्सेदारी खरीदने के बाद, मोबिक्विक का मूल्यांकन मई 2021 में 72 करोड़ अमेरिकी डॉलर था।

प्रमुख खबरें

Farrukhabad पुलिस अधिकारी पर FIR का Allahabad High Court ने दिया आदेश

Rahul Gandhi की दिल्ली रैली में न पहुंचने पर MP Youth Congress के 60 पदाधिकारी निलंबित

संविधान निरंतर जिम्मेदारी, इसके आदर्शों को अगली पीढ़ी तक पहुंचाना कर्तव्य: CJI Surya Kant

Illinois में चुनाव जीतीं Saba Haider बोलीं, गाजियाबाद में मिले संस्कारों से मिली जनसेवा की सीख