चरणबद्ध तरीके से एक समान चार्जिंग पोर्ट शुरू करने पर सहमत मोबाइल उद्योग: सरकार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 17, 2022

नयी दिल्ली। स्मार्टफोन कंपनियां और उद्योग संगठन सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के लिए चरणबद्ध तरीके से एक समान चार्जिंग पोर्ट शुरू करने पर सहमत हो गए हैं। उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि घड़ी जैसे पहनने योग्य उपकरणों के लिए समान चार्जिंग पोर्ट की व्यवहार्यता की जांच के लिए एक उप-समूह गठित किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: इमरान खान ने तोशखाना विवाद पर टीवी चैनल पर मुकदमा करने की धमकी दी

इस संबंध में जारी आधिकारिक बयान में कहा गया, ‘‘हितधारक इस बात पर सहमत हुए कि एक समान चार्जिंग पोर्ट को चरणबद्ध तरीके से शुरू किया जा सकता है ताकि उद्योग द्वारा इसे लागू किया जा सके और उपभोक्ताओं द्वारा इसे अपनाया जा सके।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर