नाइजीरियाई नौसेना ने तेल चोरी के आरोप में विदेशी जहाज पकड़ा, चालक दल में 16 भारतीय भी

Nigerian Navy
ANI

नाइजीरिया की नौसेना ने अपने जल क्षेत्र में अवैध रूप से संचालन और बिना मंजूरी के कच्चे तेल का निर्यात करने के प्रयास के आरोप में एक विदेशी जहाज को जब्त कर लिया है और 16 भारतीयों सहित 27 विदेशियों को हिरासत में लिया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को एसोसिएटेड प्रेस को यह जानकारी दी।

अबुजा। नाइजीरिया की नौसेना ने अपने जल क्षेत्र में अवैध रूप से संचालन और बिना मंजूरी के कच्चे तेल का निर्यात करने के प्रयास के आरोप में एक विदेशी जहाज को जब्त कर लिया है और 16 भारतीयों सहित 27 विदेशियों को हिरासत में लिया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को एसोसिएटेड प्रेस को यह जानकारी दी। नाइजीरियाई नौसेना के प्रवक्ता कमोडोर एडेडोटुन अयो-वॉन के अनुसार, तेल समृद्ध नाइजर डेल्टा क्षेत्र में एक स्थानीय अदालत में दोषारोपण के बाद विदेशियों को अदालत के आदेश पर रखा जा रहा है।

इसे भी पढ़ें: इमरान खान ने तोशखाना विवाद पर टीवी चैनल पर मुकदमा करने की धमकी दी

अयो-वॉन ने कहा कि कुछ विदेशियों को मंगलवार को “बिना लाइसेंस या प्राधिकरण के कच्चे तेल के निर्यात का सौदा करने के प्रयास” के लिए आरोपित किया गया था। उनमें 16 भारतीयों के अलावा श्रीलंका और पोलैंड सहित पांच अन्य देशों के नागरिक शामिल है।

इसे भी पढ़ें: देश की स्वतंत्रता के लिए प्राणों की आहुति दे दी थी लाला लाजपत राय ने

नाइजीरिया के समुद्री क्षेत्र में अवैध रूप से काम करने के आरोपी विदेशियों को अतीत में गिरफ्तार किया गया है और विश्लेषकों का कहना है कि वे अक्सर स्थानीय निवासियों के साथ मिलकर काम करते हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़