राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं निलंबित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 05, 2022

जयपुर। राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के सांगानेर कस्बे में नकाबपोश युवकों ने दो लोगों से मारपीट की और एक बाइक को आग के हवाले कर दिया। इस घटना के बाद जिले में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बृहस्पतिवार को निलंबित कर दी गईं। एक अधिकारी ने बताया कि उक्त घटना भीलवाड़ा के सांगानेर इलाके में कर्बला मार्ग की है, जहां दो लोग बैठकर खाना खा रहे थे तभी अज्ञात लोगों ने उन पर हमला कर दिया। पुलिस ने बताया कि नकाब पहने बदमाश ने एक बाइक को भी आग के हवाले कर दिया।

इसे भी पढ़ें: जोधपुर में ईद के मौके पर हुई हिंसा में अब तक पुलिस ने 211 लोगों को किया गिरफ्तार, कर्फ्यू जारी

उन्होंने कहा कि पुलिस और प्रशासन अलर्ट पर है। भीलवाड़ा के पुलिस अधीक्षक आदर्श सिद्धू ने बताया कि बदमाश तीन-चार बाइक पर आए थे।कुछ सुरागों के आधार पर पुलिस आरोपी को पकड़ने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया गया है।

प्रमुख खबरें

सतीशन की Chartered विमान यात्रा पर Shashi Tharoor और कांग्रेस नेताओं ने किया बचाव

Tata Sons ने Noel Tata को दिया जवाब, N Chandrasekaran की दोबारा नियुक्ति को सही बताया

Asian Games में Baranica Elangovan ने पोल वॉल्ट में कांस्य जीत रचा इतिहास

चंडीगढ़ में हेड कॉन्स्टेबल नितिन सिंह की हत्या, 18 वर्षीय बेटे अरमान को पुलिस ने पकड़ा