तस्करी के जुर्म में आठ साल कैद की सजा पाने वाली मॉडल को रिहा किया गया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 21, 2021

लाहौर। पाकिस्तान से संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में हेरोइन की तस्करी करने के जुर्म में आठ साल कैद की सजा पाने वाली चेक गणराज्य की एक मॉडल को शनिवार को जेल से रिहा कर दिया गया। मॉडल को 2019 में सजा सुनाई गई थी और उसे इसी माह बरी किया गया। मॉडल के वकील सैफुल मलूक ने यह जानकारी दी। मलूक ने बताया कि मॉडल देर शाम तेरेजा हलुस्कोवा लाहौर के जेल से बाहर आई और उसे चेक दूतावास के अधिकारियों के सुपुर्द कर दिया गया। इसके बाद वे राजधानी इस्लामाबाद के लिए रवाना हो गए।

इसे भी पढ़ें: राजस्थान में रविवार को 15 मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी

उस पर आठ सौ डॉलर का जुर्माना भी लगाया गया था। लाहौर की अपीलीय अदालत ने उसे नवंबर माह की शुरुआत में बरी कर दिया था। मामले की सुनवाई के दौरान हलुस्कोवा ने खुद को बेगुनाह बताया था और कहा था कि किसी और ने उसके सामान में मादक पदार्थ रख दिया था। वह मॉडलिंग करने पाकिस्तान आई थी।

प्रमुख खबरें

Finance Ministry ने बैंक कर्मचारियों से हड़ताल टालने और बातचीत से हल निकालने को कहा

Iranian Airlines के Flight संचालन पर गहराएगा संकट, US प्रतिबंधों पर China से बातचीत जारी

WEF BCG Report: अत्यधिक गर्मी से बचाव के उपाय सिर्फ 28 फीसदी कंपनियों में लागू

Chinese Communist Party ने Zhang Youxia और Liu Zhenli को सेना व पार्टी से निकाला