वैक्सीन निर्माता कंपनी मॉडर्ना का पंजाब में टीका भेजने से इंकार, कहा केवल केंद्र सरकार के साथ है संबंध

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 24, 2021

चंडीगढ़। अमेरिका की कोविड-19 टीका निर्माता कंपनी मॉडर्ना ने सीधे पंजाब सरकार को टीका भेजने से इंकार करते हुए कहा है कि उसका केवल केंद्र सरकार के साथ व्यवहार है। यह जानकारी रविवार को राज्य के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी। टीके के लिए पंजाब के नोडल अधिकारी विकास गर्ग ने कहा कि मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के निर्देश के मुताबिक सभी टीका निर्माताओं से सीधे तौर पर टीका खरीदने के लिए संपर्क किया गया जिनमें स्पूतनिक V, फाइजर, मॉडर्ना और जॉनसन एवं जॉनसन शामिल हैं। उन्होंने कहा कि मॉडर्ना की तरफ से जवाब आया है जिसमें कंपनी ने राज्य सरकार के साथ समझौता करने से इंकार कर दिया है।

इसे भी पढ़ें: दादा साहेब फाल्के पुरस्कार पाने वाले पहले गीतकार थे ‘मजरूह सुल्तानपुरी’

गौरतलब है कि टीके की खुराकें उपलब्ध नहीं होने के कारण पंजाब को पहले और दूसरे चरण की श्रेणी में टीकाकरण रोकना पड़ा था।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर