देश में Modi 3.0 का आगाज, नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार ली PM पद की शपथ, राजनाथ, शाह, गडकरी भी बने मंत्री

By अंकित सिंह | Jun 09, 2024

प्रधानमंत्री के रूप में तीसरी बार शपथ लेकर नरेंद्र मोदी ने देश में नया इतिहास रच दिया है। हाल में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में एनडीए ने जबर्दस्त बहुमत हासिल की जिसके बाद नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक बार फिर से सरकार बनी है। नरेंद्र मोदी पहली बार 2014 में प्रधानमंत्री बने थे। इसके बाद 2019 में उन्होंने प्रधानमंत्री पद संभाला था। जवाहरलाल नेहरू के बाद वह पहले प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने लगातार तीसरी बार पीएम पद की शपथ ली है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद और गोपनीयता की उन्हें शपथ दिलाई। 

भाजपा नेता जेपी नड्डा ने दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। शिवराज सिंह चौहान ने भी कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली है। भाजपा नेता निर्मला सीतारमण ने मोदी सरकार में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। डॉ. एस जयशंकर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। भाजपा नेता मनोहर लाल ने मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। जद (एस) नेता एचडी कुमारस्वामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में केंद्रीय मंत्री के रूप में शपथ ली। 

इसे भी पढ़ें: नरेंद्र मोदी के शपथग्रहण समारोह में शामिल हुए अभिनेता Vikrant Massey, कहा- NDA सरकार ने 10 साल अच्छा काम किया है

भाजपा नेता पीयूष वेदप्रकाश गोयल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में केंद्रीय मंत्री के रूप में शपथ ली। भाजपा नेता धर्मेंद्र प्रदेश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में केंद्रीय मंत्री के रूप में शपथ ली। हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) के संस्थापक जीतन राम मांझी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। जेडीयू नेता राजीव रंजन (ललन) सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। भाजपा नेता सर्बानंद सोनोवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।  

प्रमुख खबरें

Sundar Pichai Birthday: Sundar Pichai ने कैसे Google के CEO बन दुनिया में मनवाया लोहा, पढ़ें पूरी कहानी

Ebola Outbreak: Trump प्रशासन का Europe पर दबाव, Congo-Uganda से आने वालों पर लगे रोक

Weather Update | दिल्ली-NCR सहित उत्तर भारत को आंधी और बारिश से मिली बड़ी राहत, जानें IMD का लेटेस्ट मानसून अपडेट

Viksit Bharat का संकल्प पूरा हो रहा, Scindia बोले- PM Modi ने 12 साल में बदली देश की तस्वीर