मोदी ने दिलाया भरोसा, जलवायु परिवर्तन वार्ता में जिम्मेदार भूमिका निभाएगा भारत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 30, 2018

 ब्यूनस आयर्स। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां जी-20 शिखर सम्मेलन के इतर गुरुवार को संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस से मुलाकात की। दोनों ने वैश्विक स्तर पर जलवायु परिवर्तन से निपटने में भारत की भूमिका पर चर्चा की। इस मुलाकात के दौरान मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव को आश्वस्त किया कि भारत अगले हफ्ते पोलैंड में जलवायु परिवर्तन पर होने वाली वार्ता में ‘‘उचित और जिम्मेदार’’ भूमिका निभाएगा। विदेश सचिव विजय गोखले ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र प्रमुख के साथ प्रधानमंत्री की चर्चा का मुख्य विषय पोलैंड के केटोवाइस में तीन दिसंबर से होने जा रही सीओपी24 जलवायु परिवर्तन बैठक रहा।

यह भी पढ़ें: राजस्थान चुनाव: भाजपा के लिए बड़ी चुनौती है राजपूतों की नाराजगी

गोखले ने कहा, ‘‘मुलाकात अच्छी रही। प्रधानमंत्री ने महासचिव को आश्वस्त किया कि भारत जलवायु परिवर्तन वार्ता में अहम भूमिका निभा रहा है और पर्यावरण संरक्षण भारतीय संस्कृति एवं सभ्यता का हिस्सा है। उन्हें आश्वस्त किया गया कि भारत सीओपी24 में अपनी उचित जिम्मेदारी निभाएगा।’’ प्रधानमंत्री कार्यालय सूत्रों के मुताबिक, संयुक्त राष्ट्र महासचिव पिछले दो महीने में दो बार पीएम मोदी से मुलाकात कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि यह मुलाकात इस बात का प्रतीक है कि दोनों नेता जलवायु परिवर्तन के मुद्दे को काफी महत्व देते हैं।

प्रमुख खबरें

IPO Market में जबरदस्त हलचल: अगले हफ्ते 5 कंपनियां जुटाएंगी ₹7,443 करोड़, Investors के लिए बड़ा मौका

Maruti Suzuki का ₹35,000 करोड़ का Investment Plan: 5 साल में 63 लाख कारों की बिक्री का है महा-लक्ष्य

Galle Test से पहले Team India में बड़ा फेरबदल, Sai Sudharsan की जगह Sarfaraz Khan को मिली जिम्मेदारी

Shubman Gill फिट, Yashasvi Jaiswal का जलवा, Sri Lanka के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया का दमदार प्रदर्शन