मोदी ने राजौरी में जवानों के साथ मनाई दिवाली, बोले- सैनिकों के पराक्रम के चलते कठिन निर्णय संभव हुए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 27, 2019

जम्मू। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण पर तैनात सैनिकों के साथ रविवार को दिवाली मनाई और कहा कि जवानों के पराक्रम के कारण ही उनकी सरकार वे बड़े फैसले कर पाई जो असंभव माने जाते थे। प्रधानमंत्री नियंत्रण रेखा पर तैनात सैनिकों के साथ बातचीत करने के लिए सीधे सेना ब्रिगडे मुख्यालय पहुंचे। उनके साथ सेना प्रमुख जनरल विपिन रावत भी थे।

मोदी ने कहा कि हर कोई अपने परिवार के साथ दिवाली मनाना चाहता है और इसीलिए वह भी अपने भी अपने परिवार के यहां पहुंचे हैं और उनका परिवार ये बहादुर जवान हैं। उन्होंने राजौरी में ‘हॉल ऑफ फेम’ का दौरा किया और उन जवानों एवं नागरिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की जिन्होंने राजौरी एवं पुंछ अपने प्राण न्यौछावर किए। प्रधानमंत्री ने ‘हॉल ऑफ फेम’ को ‘पराक्रम भूमि, प्रेरणा भूमि और पावन भूमि’ करार दिया। बाद में मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘भारतीय सेना के वीर जवानों के साथ दिवाली मनाई। इन पराक्रमी जवानों के साथ संवाद करना सदा हर्ष का विषय होता है।’’ गौरतलब है कि 2014 में पहली बार प्रधानमंत्री पद का शपथ लेने के बाद मोदी ने तीसरी बार जम्मू-कश्मीर में तैनात सैनिकों के साथ दिवाली मनाई है। साथ ही अनुच्छेद 370 समाप्त होने के बाद यह कश्मीर में उनकी पहली दिवाली है।

प्रमुख खबरें

Odisha Flood: नदियां उफान पर, Hirakud Dam के 16 गेट खोले गए और सुरक्षित स्थानों पर भेजे गए लोग

BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का 27 सितंबर से Bengal दौरा, पार्टी संगठन की लेंगे बैठकें

पारिवारिक मामलों में ADR और अदालतें साथ मिलकर काम करें: Justice BV Nagarathna

Priyanka Gandhi ने Wayanad में विकास योजनाओं और सांसद निधि के काम की समीक्षा की