मोदी ने गरीबों के लिए विकास योजनाएं लाकर जात-पात की दीवारें गिरा दी: आरपीएन सिंह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 23, 2022

कुशीनगर। हाल ही में कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री कुंवर आरपीएन सिंह ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीबों के लिए विकास योजनाएं चलाकर जात-पात की दीवारें गिरा दी हैं और अब सभी जातियां मोदी के साथ हैं। उन्होंने कहा कि उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा को इसका भरपूर लाभ मिलेगा। पूर्व की पडरौना रियासत के मुखिया कुंवर आरपीएन सिंह ने अपने पैतृक राजमहल ‘दरबार’ में कहा कि यह मैंने साफ तौर पर देखा कि उत्‍तर प्रदेश में दलित, पिछड़े, अति पिछड़े, सवर्ण सभी लोगों ने प्रधानमंत्री जी की योजनाओं, उनकी कार्यशैली और उनके भारत निर्माण से प्रभावित होकर जाति की दीवारें गिरा दी हैं।

इसे भी पढ़ें: एमपी महिला कांग्रेस की अध्यक्ष को पद से हटाया, कार्यकारिणी विवाद के बाद लिया गया फैसला

जब कुंवर आरपीएन सिंह से पूछा गया कि भाजपा आपके जरिये मौर्य को सबक सिखाएगी तो उन्‍होंने मुस्कुराते हुए कहा कि वह व्यक्तिगत तौर पर किसी पर टिप्पणी नहीं करते। इसी के साथ उन्होंने कहा कि जो लोग भाजपा में जीतकर जाते और मंत्री बन जाने पर सोचते कि मैं बहुत बड़ा नेता हूं, तो यह उनकी भारी भूल होती है। उन्‍होंने कहा कि भाजपा में जो टिकट पाते हैं वे मोदी जी, योगी जी की कार्यशैली की वजह से जीतते हैं। उत्‍तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष और कुशीनगर जिले की तमकुहीराज विधानसभा सीट से दो बार से चुनाव जीत रहे अजय कुमार लल्‍लू के भविष्य के सवाल पर उन्‍होंने कहा कि यह जनता तय करेगी। अपने पिता पूर्व केंद्रीय मंत्री कुंवर सीपीएन सिंह की मौत के बाद राजनीति में सक्रिय हुये आरपीएन सिंह 1996, 2002 और 2007 में लगातार तीन बार पडरौना विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के विधायक निर्वाचित हुए और वर्ष 2009 के लोकसभा चुनाव में बसपा उम्मीदवार रहे स्‍वामी प्रसाद मौर्य को हराकर संसद पहुंचे। वह मनमोहन सरकार में गृह राज्य मंत्री समेत कई विभागों के मंत्री बने। 

प्रमुख खबरें

Sawan 2026: कामिका एकादशी पर Dwi-Pushkar Yoga का महासंयोग, इन राशियों के खुलेंगे किस्मत के द्वार

Mahesh Babu Birthday: 9 साल का ब्रेक और South Cinema का बादशाह बनने तक का सफर, जानें अनसुने Facts

Nagasaki Day: US ने जब Nagasaki पर गिराया Fat Man परमाणु बम, जिसने बदल दिया World History का पूरा चेहरा

Oleksiy Yukov को कीव में दी गई अंतिम विदाई, Ukraine में बारूदी सुरंग विस्फोट में हुई मौत