प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी को जन्मदिन की बधाई दी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 06, 2026

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी को मंगलवार को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं और राज्य की विकास यात्रा को गति देने के उनके प्रयासों की सराहना की। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी को जन्मदिन की शुभकामनाएं।

इसे भी पढ़ें: Diljit Dosanjh Birthday: पंजाब से लेकर Bollywood तक, Diljit Dosanjh ने एक्टिंग-सिंगिंग से जीता दिल, Global Tour ने रचा इतिहास

उन्होंने ओडिशा की विकास यात्रा को आगे बढ़ाने और राज्य के युवाओं को सशक्त बनाने के लिए उत्कृष्ट प्रयास किए हैं।’’ प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘उनकी दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं ताकि वह जनता की सेवा करना जारी रख सकें।’’

इसे भी पढ़ें: Delhi Encounter | Dwarka में Crime Branch और शूटरों के बीच मुठभेड़, गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा इलाका

ओडिशा के क्योंझर जिले में 1972 में जन्मे माझी संताल जनजातीय समुदाय से हैं। माझी ने 1997 में सरपंच के रूप में अपना राजनीतिक करियर शुरू किया और 2024 में राज्य विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत के बाद मुख्यमंत्री बने।

प्रमुख खबरें

Revanth Reddy का दावा: Telangana में 2028 चुनाव में Congress 90 सीट जीतेगी

Tamil Nadu के तिरुचिरापल्ली में भीषण सड़क हादसा, PM Narendra Modi ने जताया दुख

सूखा राहत: NCP SP नागपुर में निकालेगी Tractor March, प्रति हेक्टेयर 1 लाख मुआवजे की मांग

PM Modi से वार्ता करने Delhi पहुंचे Nepal के प्रधानमंत्री Balendra Shah, ऊर्जा और रेल संपर्क पर होगी चर्चा