मोदी के दोस्त ट्रंप ने ट्रूडो की कर दी गजब बेइज्जती, क्या कनाडा को अमेरिका में शामिल करने का है प्लान, गवर्नर बनाकर करवाएंगे काम

By अभिनय आकाश | Dec 10, 2024

डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति रहते हुए भारत और अमेरिका के रिश्ते बहुत मजबूत हुए थे। इस वक्त कनाडा से भारत के टकराव देखने को मिल रहा है। वहीं कनाडा पर हमलावर रहने वाले अमेरिका के नवनिवार्चित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की गजब बेइज्जती कर दी है। अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडाई पीएम जस्टिन ट्रूडो को महान राज्य कनाडा का गवर्नर बता दिया। ट्रम्प ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में कहा कि मैं जल्द ही गवर्नर से दोबारा मिलने की उम्मीद कर रहा हूं ताकि हम टैरिफ और व्यापार पर अपनी गहन बातचीत जारी रख सकें, जिसके परिणाम वास्तव में सभी के लिए शानदार होंगे। ट्रंप का ये बयान तब आया है, जब उन्होंने कनाडा को अमेरिका का 51वां राज्य बन जाने की सलाह दी है।

इसे भी पढ़ें: फिलहाल ब्रिक्स करेंसी का प्रस्ताव नहीं, दोहा में जयशंकर ने किया साफ- हमने कभी डी-डॉलराइजेशन की वकालत नहीं की

बता दें कि ट्रूडो ने अमेरिका का ये दौरा ट्रंप के उस ऐलान के बाद किया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि शपथ लेने के बाद वह अमेरिका में इंपोर्ट होने वाले कनाडा के उत्पादों पर 25 फीसदी टैरिफ लगाएंगे। ट्रंप ने कहा था कि कनाडा से अमेरिका में अवैध तरीके से आ रहे प्रवासियों की वजह से यह फैसला लिया जा सकता है। क्योंकि ट्रूडो इन अवैध प्रवासियों पर नकेल कसने में असफल रहे हैं। 

प्रमुख खबरें

Sunidhi Chauhan Birthday: 18 की उम्र में Divorce और आर्थिक तंगी, ऐसे बनीं Bollywood की Singing Queen

Sensex 300 अंक टूटा, शुरुआती कारोबार में Nifty में भी गिरावट दर्ज

Pew Survey Report: Pakistan को लेकर भारतीय Hindus और Muslims की सोच में दिखा बड़ा अंतर, 78% भारतीयों की नजर में Pakistan बड़ा खतरा

Delhi Traffic Advisory for 15th August: Independence Day पर ये रास्ते रहेंगे बंद, देखें पूरा Route Chart