देश के किसानों को मोदी सरकार का बड़ा तोहफा, खरीफ की फसलों पर MSP बढ़ाने को दी मंजूरी

By अंकित सिंह | Jun 08, 2022

मोदी सरकार ने देश के किसानों को बड़ा तोहफा दिया है। एक अहम फैसला लेते हुए मोदी सरकार ने खरीफ की 17 फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य में वृद्धि कर दी है। इससे किसानों की आय में वृद्धि होगी और उनकी फसल को भी ज्यादा कीमत मिलेगी। इस बात को लेकर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। अपने प्रेस कॉन्फ्रेंस में अनुराग ठाकुर ने कहा कि कैबिनेट ने खरीफ विपणन सीजन 2022-23 के लिए एमएसपी को मंजूरी दी। उन्होंने कहा कि बुवाई के समय एमएसपी की जानकारी हो जाने से किसानों का मनोबल भी बढ़ता है और उन्हें फसल के दाम भी अच्छे मिलते है। ठाकुर ने आगे कहा कि इसी दिशा में इस बार खरीफ की सभी 14 फसलों और उनकी वैरायटीज सहित 17 फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में वृद्धि की गई है।

इसे भी पढ़ें: पहले माई-बाप समझी जाती थी सरकार, पिछले 8 सालों से यह जनता की सेवक बन गयी है

धान की सामान्य किस्म का एमएसपी फसल वर्ष 2022-23 के लिए पिछले वर्ष के 1,940 रुपये से बढ़ाकर 2,040 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है। धान की ए ग्रेड किस्म का समर्थन मूल्य 1,960 रुपये से बढ़ाकर 2,060 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है। इसके साथ ही कैबिनेट ने स्वास्थ्य क्षेत्र के क्षेत्र में भारत और अमेरिका के बीच हस्ताक्षरित समझौता ज्ञापन को मंजूरी दी। कैबिनेट ने ऑस्ट्रेलिया-भारत जल सुरक्षा पहल (AIWASI) के लिए तकनीकी सहयोग के लिए भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच समझौता ज्ञापन को मंजूरी दी। कैबिनेट ने एस.एन.बोस नेशनल सेंटर फॉर बेसिक साइंसेज और लाइबनिज-इंस्टीट्यूट फर फेस्टकोर्पर- और वेर्कस्टोफफोर्सचुंग ड्रेसडेन ई.वी. के बीच समझौता ज्ञापन को मंजूरी दी। 

प्रमुख खबरें

Lionel Messi की नम आंखों से विदाई, Argentina की जर्सी में 21 साल के सफर का हुआ अंत

इतिहास आपको बेहतर नजरिए से देखेगा, Ajit Agarkar के इस्तीफे पर Gautam Gambhir का आलोचकों को करारा जवाब, लिखा इमोशनल पोस्ट

बेहतरीन नेतृत्व, विष्णु अवतार...प्रधानमंत्री मोदी की 25 साल की जनसेवा पर दुनियाभर के नेताओं ने क्या-क्या कहा?

Black Sea में मालवाहक जहाज पर हमले के बाद सुरक्षित निकाले गए 3 भारतीय नागरिक