घाटी के लोगों को जोड़ने में जुटी मोदी सरकार, रिजिजू बोले- जम्मू कश्मीर का भविष्य उज्जवल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 21, 2020

जम्मू। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने मंगलवार को कहा कि अनुच्छेद 370 जम्मू कश्मीर के विकास में सबसे बड़ा रोड़ा था। उन्होंने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश का भविष्य उज्जवल है और जम्मू कश्मीर के युवा अब आकाश छूने का सपना देख सकते हैं। केंद्र सरकार द्वारा जम्मू कश्मीर के सर्वांगीण विकास के लिए नीतियों और कार्यक्रमों के लागू होने की सूचनाओं के प्रचार एवं प्रसार के उद्देश्य से वृहद् स्तर पर चलाए जा रहे अभियान के चौथे दिन मंगलवार को जम्मू पहुंचे रिजिजू लगभग एक दर्जन केंद्रीय मंत्रियों के दल में शामिल हैं। 

इसे भी पढ़ें: पुलवामा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़

रिजिजू ने कहा कि अनुच्छेद 370 जम्मू कश्मीर के विकास में सबसे बड़ा रोड़ा था और दीवार की तरह खड़ा था। उन्होंने कहा, “उसके (अनुच्छेद 370 के प्रावधान) निरस्त होने के बाद विकास कार्यों की गति तीन से चार गुना बढ़ गई है। यदि इसी तरह विकास होता रहा तो मुझे विश्वास है कि निकट भविष्य में जम्मू कश्मीर देश का सबसे विकसित क्षेत्र होगा।” रिजिजू ने कहा कि वह केंद्र शासित प्रदेश में दो दिवसीय दौरे पर यह देखने आए हैं कि उनका मंत्रालय विकास कार्यों में क्या योगदान दे सकता है। उन्होंने क्षेत्र में और अधिक इनडोर स्टेडियम के निर्माण का आश्वासन दिया और कहा, “हम स्थानीय खिलाड़ियों को सभी सुविधाएं उपलब्ध कराएंगे और उन्हें चैंपियन बनाने में सहायता करेंगे।” 

प्रमुख खबरें

लोकतंत्र से खिलवाड़ बंद हो: Arvind Kejriwal का दावा, BJP विरोधी मतदाताओं के Delete हो रहे Vote

CEA V Anantha Nageswaran ने MSME के लिए RBI के NPA नियमों की समीक्षा की मांग की

केरल Assembly में आएगा वरिष्ठ नागरिकों की देखभाल का विधेयक, VD Satheesan ने दी जानकारी

Kerala High Court ने रद्द किया SIT का फैसला, ED रिपोर्ट पर Vijayan के खिलाफ FIR के निर्देश