मोदी सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, महंगाई भत्ता 17% से बढ़ाकर 28% किया गया

By अंकित सिंह | Jul 14, 2021

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आज केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कोरोना महामारी और महंगाई के बीच मोदी सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों की महंगाई भत्ता को 17 फ़ीसदी से बढ़ाकर 28 फ़ीसदी कर दिया है। आपको बता दें कि अब तक केंद्र सरकार के कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग के मुताबिक 17 फीसदी महंगाई भत्ता मिलता था। कोरोना महामारी की वजह से केंद्र सरकार ने महंगाई भत्ते में बढ़ोत्तरी की तीन किस्त पर रोक लगा रखी थी। 

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में 160 किमी लंबे 51 Ropeway प्रोजेक्ट प्रस्तावित, 9 नवंबर से शुरू होगा काम

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप

K Annamalai ने पेरियार के सुधारों को सराहा, नास्तिकता और ब्राह्मण विरोधी विचारों को नकारा

UDAN Scheme: Purulia में हवाई अड्डा बनाने के लिए Bengal सरकार 28 सितंबर को केंद्र संग करेगी समझौता