Modi Government ने त्योहारों के दौरान दी राज्यों को सौगात, अब मिले 1.78 लाख करोड़ रुपये

By रितिका कमठान | Oct 10, 2024

त्योहारों का सीजन शुरु हो चुका है। त्योहारों के बीच ही केंद्र सरकार ने बड़ी सौगात राज्यों को दी है। देश भर में मनाई जा रही दुर्गा पूजा, आने वाली दिवाली और छठ के त्योहार से पहले राज्यों को बड़ी राहत दी है। केंद्र सरकार ने राज्य सरकारों को 1,78,173 करोड़ रुपये टैक्स डिवॉल्युशन यानी टैक्स राजस्व के तौर पर जारी कर दिए है। 

वित्त मंत्रालय का कहना है कि 1,78,173 करोड़ रुपये टैक्स राजस्व में से सर्वाधिक राशि उत्तर प्रदेश को जारी हुई है। उत्तर प्रदेश को 31,962 करोड़ रुपये दिए गए है। वहीं बिहार को 17,921 करोड़ रुपये, मध्य प्रदेश को 13,987 करोड़ रुपये, पश्चिम बंगाल को 13,404 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र को 11,255 करोड़ रुपये, राजस्थान को 10,737 करोड़ रुपये केंद्र सरकार की ओर से दिए गए है।

केंद्र सरकार द्वारा जारी राशि में से तमिलनाड़ु के खाते में 7,268 करोड़ रुपये, ओडिशा के पास 8068 करोड़ रुपये, कर्नाटक को 6498 करोड़ रुपये, आंध्र प्रदेश को 7211 करोड़ रुपये, पंजाब को 3220 करोड़ रुपये मिले है। छत्तीसगढ़ को 6070 करोड़ रुपये दिए गए है।

प्रमुख खबरें

Punjab Congress में बड़े वकील Vasu Ranjan की एंट्री, 2027 में सरकार बनाने का लिया संकल्प

Chand Mera Dil Release Date: अनन्या पांडे और लक्ष्य की प्रेम कहानी 22 मई को बड़े पर्दे पर, करण जौहर ने साझा किया पहला लुक

Dispur Election: Dispur में BJP को किला बचाने की चुनौती, Congress की वापसी का दांव, समझें पूरा सियासी गणित

स्टेनलेस स्टील सेक्टर में पावर एंट्री! Ranveer Singh बने Jindal Stainless के पहले ब्रांड एंबेसडर