मोदी सरकार ने किया मंत्रिमंडल की विभिन्न समितियों का गठन, रोजगार सृजन पर जोर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 06, 2019

नयी दिल्ली। सरकार ने आर्थिक मामलों संबंधी समिति समेत मंत्रिमंडल की विभिन्न समितियों के गठन की बृहस्पतिवार को घोषणा की। सरकार ने आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के लिए निवेश एवं विकास पर और बेरोजगारी से निपटने के लिए रोजगार एवं कौशल विकास पर बुधवार को समितियां गठित की थीं। ऐसा संभवत: पहली बार है जब इन दोनों मुद्दों पर मंत्रिमंडल की समितियों का गठन किया गया हो। बुधवार को सुरक्षा पर भी समिति का गठन किया गया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समिति के अध्यक्ष होंगे और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इसके सदस्य होंगे। यह समिति राष्ट्रीय सुरक्षा एवं विदेश मामलों से संबंधित मुद्दों को देखेगी। बृहस्पतिवार को जिन समितियों की घोषणा की गई उनमें मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (एसीसी) भी शामिल है जिसकी अध्यक्षता प्रधानमंत्री करेंगे और शाह अन्य सदस्य के तौर पर शामिल होंगे। 

इसे भी पढ़ें: रघुवर दास बोले, लोकसभा चुनाव में जनता ने वंशवाद और तुष्टिकरण को नकारा

यह समिति संसद का सत्र बुलाने के लिए तारीखों की सिफारिश करती है। संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और वी मुरलीधरन इसके विशेष आमंत्रित सदस्य हैं। महत्वपूर्ण नीतिगत फैसलों पर सरकार की मदद करने वाली राजनीतिक मामलों पर मंत्रिमंडल समिति की अध्यक्षता प्रधानमंत्री करेंगे। शाह, गडकरी, सीतारमण, गोयल, पासवान, तोमर, प्रसाद, हरसिमरत कौर, स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन, भारी उद्योग मंत्री अरविंद सावंत और जोशी इसके सदस्य होंगे। मंत्रिमंडलीय समितियों का गठन या पुनर्गठन तब किया जाता है जब नयी सरकार काम-काज संभालती है या मंत्रिमंडल में फेरबदल होते हैं।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह