रघुवर दास बोले, लोकसभा चुनाव में जनता ने वंशवाद और तुष्टिकरण को नकारा

raghubar-das-says-the-people-in-the-lok-sabha-elections-deny-dynasty-and-appeasement
[email protected] । Jun 6 2019 8:34AM

उन्होंने कहा कि अभी मिशन 2019 पूरा नहीं हुआ है, पार्टी को सुशासन एवं विकास के लिए फिर राज्य में दो तिहाई बहुमत के साथ 60 से भी ज्यादा विधानसभा सीट जीतनी है।

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बुधवार को यहां कहा कि हाल के लोकसभा चुनाव में देश और प्रदेश की जनता ने वंशवाद,परिवारवाद, तुष्टीकरण की राजनीति को नकारते हुए विकास और राष्ट्रवाद पर मतदान किया।  मुख्यमंत्री रघुवर दास ने आज अपने आवास पर आयोजित कार्यकर्ता अभिनन्दन समारोह को संबोधित करते हुए कहा यह बातें कहीं। उन्होंने कहा कि जनता ने मोदी जी के नेतृत्व में भरोसा और विश्वास जताते हुए एनडीए को प्रचंड बहुमत दिया।

उन्होंने कहा कि अभी मिशन 2019 पूरा नहीं हुआ है, पार्टी को सुशासन एवं विकास के लिए फिर राज्य में दो तिहाई बहुमत के साथ 60 से भी ज्यादा विधानसभा सीट जीतनी है। राज्य की जनता डबल इंजन की सरकार के फायदे को समझ चुकी है। उन्होंने कहा कि हमारे पास करिश्माई, परिश्रमी और दूरदृष्टि वाला कुशल नेतृत्व है तथा करोड़ों समर्पित कार्यकर्ताओं की फौज है जिसके कारण आज बड़ी सफलता मिली है।

इसे भी पढ़ें: अमरिंदर ने पत्र लिखकर PM मोदी से की अपील, बोले- राष्ट्रीय स्तर पर किसानों का कर्ज करें माफ

उन्होंने कहा कि यह प्रदेश का सौभाग्य है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी योग दिवस के अवसर पर 20 जून को रांची आ रहे हैं तथा 21 जून को कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम में पूरे प्रदेश से भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम में प्रदेश पदाधिकारी, नव निर्वाचित सांसद, राज्यसभा सदस्य, विधायक, जिलों के पदाधिकारी, विधानसभा कोर समिति एवं सभी मंडल अध्यक्ष शामिल हुए। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़