किसानों की सुरक्षा और उन्नति के लिए प्रतिबद्ध है मोदी सरकार: नकवी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 26, 2020

रामपुर(उप्र)। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने शुक्रवार को कहा कि मोदी सरकार किसानों के संरक्षण और संवर्धन के लिए प्रतिबद्ध है और पार्टी की सरकार में कृषि क्षेत्र में कोई कमीशन, कटौती और भ्रष्टाचार नहीं है। किसानों को संबोधित करते हुए नकवी ने कहा कि गांवों, किसानों और गरीब लोगों का सशक्तिकरण मोदी सरकार की प्राथमिकता है। नकवी का संबोधन किसानों पर पहुंच बनाने की भाजपा की राष्ट्रव्यापी अभियान का हिस्सा था। नकवी ने यह संबोधन ऐसे दिन दिया जिस दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नौ करोड़ से अधिक किसानों को 18,000 करोड़ रुपये हस्तांतरित किए और उन्हें संबोधित किया। नकवी ने कहा कि कुछ राजनीतिक दल, जिन्हें लोगों ने पूरी तरह से अस्वीकार कर दिया है, सरकार द्वारा लाए गए ऐतिहासिक कृषि सुधार कानूनों को पचा नहीं पा रहे हैं और किसानों में भय पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

वाजपेयी का कार्य और नेतृत्व राष्ट्र के विकास के लिए पथ-प्रदर्शक बना रहेगा: मोदी

Karnataka में नेतृत्व परिवर्तन के बारे में कांग्रेस के भीतर या कहीं भी कोई अटकलें नहीं: Shivakumar

Jammu and Kashmir Police ने मादक पदार्थ तस्कर की तीन करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

Odisha government ने 1,333 करोड़ रुपये के 11 निवेश प्रस्तावों को मंजूरी दी