जम्मू-कश्मीर में अल्पसंख्यक हिंदुओं की सुरक्षा के लिए मोदी सरकार का मेगा प्लान

By गौतम मोरारका | Jan 05, 2023

जम्मू-कश्मीर में नये साल की शुरुआत ही आतंकवादी हमले से होने के चलते केंद्र शासित प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होने के सरकारी दावों पर सवाल उठ खड़े हुए हैं। खासतौर पर सीमावर्ती इलाकों में रहने वाले हिंदू अल्पसंख्यकों के मन में भय व्याप्त हुआ है जिसको देखते हुए केंद्र की मोदी सरकार ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा को और बढ़ाने का अहम निर्णय लिया है। हम आपको बता दें कि जम्मू में सीमावर्ती जिलों राजौरी और पुंछ में अल्पसंख्यक क्षेत्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के वास्ते केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के दो हजार से अधिक जवानों को तैनात किया जा रहा है। इस संबंध में एक अधिकारी ने कहा, ‘‘राजौरी और पुंछ जिलों में सुरक्षा मजबूत करने के लिए बड़ी संख्या में सीआरपीएफ की 20 से अधिक कंपनियों को तैनात किया जा रहा है जिनमें दो हजार से अधिक जवान शामिल हैं।’’ उन्होंने कहा कि सीआरपीएफ के महानिरीक्षक और अन्य शीर्ष अधिकारी जवानों की तैनाती की निगरानी कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: नागरिकों पर हमलों के बीच केंद्र सरकार का बड़ा कदम, जम्मू-कश्मीर के दो जिलों में CRPF के 1800 अतिरिक्त जवानों की होगी तैनाती

इस बीच, राजौरी के जिस डांगरी गांव में हिंदुओं को निशाना बनाया गया था वहां के लोगों ने अब अपनी सुरक्षा खुद करने की तैयारी भी कर ली है। स्थानीय लोगों की प्रशासन से मांग है कि युवाओं को हथियारों का प्रशिक्षण दिया जाये ताकि जरूरत पड़ने पर वह आतंकवादियों का मुकाबला कर सकें।

उधर, राजौरी में हुई इस घटना के विरोध में कश्मीर घाटी में भी जनाक्रोश देखने को मिला। राजौरी में हत्याओं के खिलाफ स्थानीय लोगों ने राजनीतिक कार्यकर्ताओं के साथ श्रीनगर में विरोध प्रदर्शन किया। लोगों ने कहा कि यदि सरकार और स्थानीय प्रशासन अपनी जिम्मेदारी नहीं निभा पा रहा है तो यह हैरत की बात है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि भाजपा वाले बात तो पीओके को वापस लाने की करते हैं लेकिन यहां के कश्मीर के हालात को नहीं संभाल पा रहे हैं।

प्रमुख खबरें

ICC T20 World Cup: Shafali Verma का बड़ा बयान, ऑस्ट्रेलिया को हराने का भरोसा, Semifinal पर नजर

Rajnath Singh का बयान अफवाहों का था जवाब, Operation Sindoor पर भ्रम फैलाने वालों को MoD ने दिया करारा जवाब

China के 109 मंजिला बुर्ज खलीफा से टकराया विमान, उड़ गए परखच्चे, Video

TET पेपर लीक पर सियासी घमासान, राहुल गांधी बोले- हर युवा असुरक्षित, ये भविष्य की चोरी है