मोदी सरकार का अंतिम बजट आज, पीयूष गोयल संसद भवन पहुंचे

By अंकित सिंह | Feb 01, 2019

आज वित्त मंत्री पीयूष गोयल लोकसभा चुनाव से पहले मोदी सरकार का अंतिम बजट पेश करेंगे। पीयूष गोयल ने पहले वित्त मंत्रालय पहुंचे और आधिकारियों से बात की। इस के बाद गोयल राष्ट्रपति से मिलने पहुंचे। कुछ देर पहले वित्त मंत्री संसद भवन पहुंचे हैं और वहां कैबिनेट की बैठक जारी है।

माना जा रहा है कि आम चुनाव में जाने से पहले सरकार इन घोषणाओं के जरिये मतदाताओं को लुभाने का एक और प्रयास करेगी। यह बजट केन्द्र की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली राजग सरकार के मौजूदा कार्यकाल का छठा और अंतिम बजट होगा। 

 

यह भी पढ़ें: सरकार ने लोगों को नयी उम्मीद दी, देश का सम्मान बढ़ाया: राष्ट्रपति

हालांकि, यह अंतरिम बजट होगा लेकिन उद्योग सूत्रों और विशेषज्ञों का कहना है कि वित्त मंत्री गोयल इससे आगे बढ़कर कुछ नई घोषणायें कर सकते हैं। अंतरिम बजट में अगले वित्त वर्ष के चार महीने के खर्च के लिये संसद की अनुमति ली जायेगी। पूर्ण बजट आम चुनाव के बाद बनने वाली नई सरकार जुलाई में पेश करेगी। 

प्रमुख खबरें

UP वालों को कट्टे, गैंगवार और परिवारवाद वाले राज की याद दिलाकर सबसे बड़ा चुनावी मुद्दा तय कर गये Amit Shah

UP Rojgar Mela: पीलीभीत में 2500 से अधिक पदों पर 28 सितंबर को लगेगा Mega Job Fair

Omar Abdullah ने J&K Assembly में चली अपने पिता वाली पुरानी चाल, BJP ने हाथ के हाथ दे दिया तगड़ा जवाब

Kitchen Slab Vastu Tips: किचन स्लैब पर भूलकर भी न रखें ये 5 चीजें, लग सकता है वास्तु दोष