NPR के जरिए गुप्त रूप से NRC लागू कर रही है मोदी सरकार: ओवैसी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 23, 2019

हैदराबाद। एनआरसी मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए एआईएमआईएम(ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने सोमवार को आरोप लगाया कि भाजपा सरकार राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) के जरिए राष्ट्रीय रजिस्ट्री बनाने का काम पहले ही शुरू कर चुकी है। हैदराबाद के सांसद ने यहां संवाददाताओं से कहा कि मोदी को स्पष्ट करना चाहिए कि क्या केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने झूठ बोला था, जब उन्होंने संसद को सूचित किया था कि राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) को लागू किया जाएगा। 

इसे भी पढ़ें: केजरीवाल ने हेमंत को जीत की दी बधाई, बोले- सरकार ने झारखंड में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया

ओवैसी ने कहा कि अगर मोदी कह दें कि गृह मंत्री ने सदन में एनआरसी पर गलत बयान दिया था, तो वह अमित शाह के खिलाफ विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव लाएंगे। उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री ने भी एक न्यूज चैनल से यह कहा था कि समूचे देश में एनआरसी लागू किया जाएगा। ओवैसी ने कहा, ‘‘मुझे नहीं पता कि प्रधानमंत्री राष्ट्र को क्यों गुमराह कर रहे हैं। यह उनके पद को शोभा नहीं देता।’’

प्रमुख खबरें

ICC पर America ने लगाए कड़े वित्तीय प्रतिबंध, अदालत को बताया राजनीतिक रूप से प्रेरित

Shreyas Iyer ने लगाई 18 पायदान की छलांग, ICC T20I Ranking में करियर के बेस्ट 7वें स्थान पर पहुंचे

UP Cabinet ने भदोही का नाम बदलकर ‘संत रविदास नगर भदोही’ करने को दी मंजूरी

TCS के नतीजों से IT शेयरों में उछाल, निवेशकों की संपत्ति 65648 करोड़ रुपये बढ़ी