समाज के कमजोर वर्गों के हित में नरेंद्र मोदी सरकार ने लिया ऐतिहासिक निर्णय: सुरेश कश्यप

By विजयेन्दर शर्मा | Jul 30, 2021

शिमला। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने कहा की समाज के कमजोर वर्गों के हित में नरेंद्र मोदी सरकार ने ऐतिहासिक निर्णय लिया है जिसमे अंडर ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट एवं दंत चिकित्सा शिक्षा के लिए ऑल इंडिया कोटा में ओबीसी को 27% और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को 10% आरक्षण दिया जाएगा। इस निर्णय से करीब 5,550 छात्रों को लाभ प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नित नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान चला रही है जो कि भारत में बहुत तेजी से चल रहा है। अब तक 54.11 लाख से अधिक टीकाकरण सत्रों के दौरान देशभर में 45 करोड़ से अधिक टीके लगाए गए। 18 से 44 वर्ष की आयु के 18.16 करोड़ से अधिक युवाओं को टिके लग गए है। 

इसे भी पढ़ें: कम नहीं हो रही मुसीबत ! खराब मौसम से लाहौल घाटी में फंसे पर्यटकों की सांसे अटकी

ई-पोस मशीनों के इंस्टालेशन से पारदर्शिता सुनिश्चित हुई है, व इसका लाभ गरीबों को मिला है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गरीबों के जीवन पर महामारी के बोझ को कम करने के एकमात्र उद्देश्य के साथ ' प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना ' को नवंबर , 2021 दिवाली तक बढ़ाने की घोषणा की , जिसका लाभ 80 करोड़ लोगों को हुआ है।भारत सरकार ने सभी राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों की सरकारों को पीएमजीकेएवाई के तहत मुफ्त खाद्यान्न का वितरण समयबद्ध रूप से किया जाएगा ।

प्रमुख खबरें

मणिपुर के Kangpokpi में 7 ग्रामीणों को हिरासत में लेने पर बवाल, रिहाई के बाद शांत हुआ प्रदर्शन

Shubman Gill और Jasprit Bumrah को New Zealand के खिलाफ आखिरी दो ODI में मिल सकता है आराम

एशियाई खेलों में Lovlina Borgohain और नरेंद्र बेरवाल को क्वार्टर फाइनल में सीधी एंट्री

ग्वालियर TMZ के लिए 24 कंपनियों ने दिए ₹5500 करोड़ के निवेश प्रस्ताव: Jyotiraditya Scindia