हिमाचल में सितंबर में होंगे उपचुनाव, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शुरू की तैयारियां

JaiRam Thakur

इसके लिये सरकार तैयार है मंडी लोकसभा व चार विधानसभा उपचुनावों के लिये सत्तारूढ दल भाजपा सक्रिय हो गया है पार्टी ने अपने तमाम नेताओं को फील्ड में उतार दिया है पार्टी को हर सूरत में यह चुनाव जीतने हैं यह जीत मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के राजनीतिक भविष्य को भी तय करेगी।

शिमला। हिमाचल प्रदेश में जल्द ही उपचुनावों का बिगुल बज जायेगा अगले सप्ताह चुनाव आयोग भी इसकी घोषणा कर देगा दो दिन पहले ही चुनाव आयोग ने तैयारियों को लेकर जायजा लिया है। यही वजह है कि अब मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी मंडी में लगातार रैलियां कर रहे हैं जिससे चुनावी महौल गरमा गया है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में सितंबर के दूसरे और तीसरे सप्ताह में मंडी संसदीय क्षेत्र और चार विधानसभा सीटों के उपचुनाव होंगे। पत्रकारों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि पहले भी कोविड के दौर में नगर परिषद नगर पंचायत के चुनाव हुए हैं और इस दौर में भी आम जनता के सहयोग से उपचुनाव होंगे। इसके लिये सरकार तैयार है मंडी लोकसभा व चार विधानसभा उपचुनावों के लिये सत्तारूढ दल भाजपा सक्रिय हो गया है पार्टी ने अपने तमाम नेताओं को फील्ड में उतार दिया है पार्टी को हर सूरत में यह चुनाव जीतने हैं यह जीत मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के राजनीतिक भविष्य को भी तय करेगी।

इसे भी पढ़ें: महिला सशक्तिकरण के लिए भाजपा पार्टी और सरकारों ने किया काम: अविनाश राय खन्ना

मंडी लोकसभा के साथ जुब्बल कोटखाई व फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र के अलावा अर्की में होने वाले उप चुनावों के कार्यक्रम की चुनाव आयोग की घोषणा के साथ आचार संहिता लग जायेगी यही वजह है कि टिकट के तलबगार भी अपनी गोटियां बिठाने में जुटे हैं। मंडी संसदीय चुनाव क्षेत्र जहां राम स्वरूप शर्मा के निधन के बाद उपचुनाव होने जा रहे हैं में उपचुनाव के लिये पार्टी व जय राम ठाकुर की पहली पसंद जल शक्ति मंत्री महिन्दर सिंह बताये जा रहे हैं हालांकि यहां से नरेन्द्र अत्री महेशवर सिंह  प्रवीण शर्मा की भी दावेदारी है। वहीं जुब्बल कोटखाई विधानसभा क्षेत्र की सीट जो कि नरेन्दर बरागटा के निधन से खाली हुई है में जय राम ठाकुर ने खुलेआम नरेन्दर बरागटा के बेटे चेतन बरागटा की पीठ थपथपाई है। व स्वास्थय मंत्री रालीव सैजल ने भी चेतन बरागटा को उतारे जाने का संकेत दिया है चेतन बरागटा प्रदेश आईटी सेल के संयोजक हैं व मरहूम बरागटा के बेटे हैं को टिकट दिये जाने की हिमायत पार्टी में की जा रही है।

इसे भी पढ़ें: कम नहीं हो रही मुसीबत ! खराब मौसम से लाहौल घाटी में फंसे पर्यटकों की सांसे अटकी

वहीं कांगडा जिला के फतेहपुर जहां कांग्रेस विधायक सुजान सिंह पठानिया के निधन के बाद उपचुनाव होने जा रहे हैं में  पिछला चुनाव हारे कृपाल परमार को लेकर पेंच फंसा है  परमार अपने टिकट की पैरवी कर रहे हैं तो दूसरी ओर उनको चुनाव मैदान में उतारने को लेकर सहमति बनती नजर नहीं आ रही खुद सीएम जय राम ठाकुर ने भी परमार के विकल्प के तौर पर किसी दूसरे नेता को मैदान में उतारने की हिमायत की है। लेकिन अर्की विधानसभा में भाजपा की ीरह आसान नहीं है इस बार गोविंद शर्मा मैदान में आ गये हैं व अपने लिये टिकट मांग रहे हैं जिससे भाजपा परेशानी में है उन्हें मनाने के लिये बैठकें हो रही हैं। नाचन विधानसभा के जय देवी में जनसभा को संबोधित करते हुए जय राम ठाकुर ने लोगों से कोविड -19 महामारी के खिलाफ स्वयं का टीकाकरण सुनिश्चित करवाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के बावजूद राज्य सरकार ने विकास की गति को निर्बाध रूप से सुनिश्चित किया है। उन्होंने कहा कि नाचन विधानसभा क्षेत्र के लोगों को आज 75.50 करोड़ रुपये की 15 विकास परियोजनाओं को समर्पित किया गया है। यह विधानसभा क्षेत्र प्रगति और समृद्धि के पथ पर आगे बढ़ रहा है और सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि विकास परियोजनाओं के लिए पर्याप्त धन उपलब्ध करवाया जाए।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़