12 को मोदी मंत्रिमंडल का विस्तार संभव, सत्यपाल सिंह का बढ़ सकता है कद

By नीरज कुमार दुबे | Jul 10, 2018

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 जुलाई को अपने मंत्रिमंडल का संक्षिप्त विस्तार और फेरबदल कर सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक अगले साल होने वाले लोकसभा चुनावों से पहले यह मंत्रिमंडल में अंतिम फेरबदल होगा। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री का मुख्य जोर उत्तर प्रदेश पर रहने वाला है और इस बार मंत्रिमंडल में पश्चिमी उत्तर प्रदेश को ज्यादा तवज्जो मिलने के आसार हैं। अपुष्ट रिपोर्टों के मुताबिक केंद्रीय राज्य मंत्री और बागपत से सांसद सत्यपाल सिंह का प्रमोशन तय है। सत्यपाल सिंह को कैबिनेट मंत्री बनाया जा सकता है।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश से ही राज्यसभा सांसद कांता कर्दम को भी मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है। वह पार्टी का दलित चेहरा हैं और दलितों को लुभाने के लिए उन्हें मंत्री बनाये जाने के आसार हैं। कांता मेरठ की मेयर रह चुकी हैं और वह पिछला महापौर का चुनाव बसपा उम्मीदवार से हार गयी थीं। अचानक ही वह तब सुर्खियों में आईं जब उन्हें इस साल हुए द्विवार्षिक राज्यसभा चुनावों में भाजपा का उम्मीदवार बनाया गया। अब माना जा रहा है कि वह मंत्रिमंडल में भी जगह हासिल कर सकती हैं। कर्दम प्रदेश भाजपा में भी उपाध्यक्ष पद पर हैं।

 

इस तरह की भी खबरें हैं कि सरकार के कुछ मंत्री चुनावों को देखते हुए भाजपा संगठन में लौट सकते हैं और कुछ अन्य राज्यसभा सदस्यों को मंत्री पद दिया जा सकता है। पार्टी ने हालांकि इस मुद्दे पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं की है। संसद का मानसून सत्र अगले सप्ताह से शुरू हो रहा है इसलिए माना जा रहा है कि 12 जुलाई को मंत्रिमंडल का विस्तार किया जा सकता है।

 

प्रमुख खबरें

Mehbooba Mufti को मत मांगने के लिए बच्ची का इस्तेमाल करने पर कारण बताओ नोटिस जारी

BSF के जवान ने अज्ञात कारणों के चलते BSF चौकी परिसर में फाँसी लगाकर की आत्महत्या

SP ने आतंकवादियों के खिलाफ मुकदमे वापस लेने की कोशिश की, राम का अपमान किया: Adityanath

तापीय बिजली संयंत्रों के पास मानक के मुकाबले 68 प्रतिशत कोयले का भंडार: सरकारी आंकड़ा