राहुल गांधी ने लगाया बड़ा आरोप, कहा- मोदी सरकार ने पड़ोसी देशों के साथ रिश्ते किए खराब

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 23, 2020

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बांग्लादेश के साथ भारत के संबंधों से जुड़ी एक खबर को लेकर बुधवार को आरोप लगाया कि केंद्र की भाजपा सरकार ने विभिन्न देशों के साथ रिश्तों के उस तानेबाने को खराब कर दिया जो कांग्रेस की सरकारों ने दशकों में बनाया था। उन्होंने एक खबर का हवाला देते हुए ट्वीट किया, ‘‘कांग्रेस ने कई दशकों में रिश्तों का जो तानाबाना बुना था उसे मोदी जी ने नष्ट कर दिया। पड़ोस में किसी मित्र के बिना रहना खतरनाक है।’’ 

इसे भी पढ़ें: राहुल गांधी ने PM मोदी पर लगाया आरोप, कहा- किसानों को जड़ से साफ करने का कर रहे प्रयास 

कांग्रेस नेता ने ‘द इकनॉमिस्ट’ पत्रिका की जो खबर साझा की है उसमें दावा किया गया है कि बांग्लादेश के साथ भारत का रिश्ता कमजोर हो गया है, जबकि चीन और बांग्लादेश के बीच रिश्ते मजबूत हुए हैं।

प्रमुख खबरें

Porn Star से जुड़े मामले में Trump की पूर्व करीबी सलाहकार होप हिक्स बनीं गवाह

कनाडाई पुलिस ने Nijjar की हत्या के तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया: मीडिया की खबर

लगातार कम स्कोर वाली पारियों के दौरान सही लोगों के बीच में रहने की कोशिश कर रहा था: Jaiswal

Dhoni मेरे क्रिकेट करियर में पिता जैसी भूमिका निभा रहे हैं, उनकी सलाह से लाभ मिलता है: Pathirana