मोदी सरकार देश की जीडीपी घटाकर डीपी बदलने को कह रही, नाना पटोले ने कसा तंज

By प्रेस विज्ञप्ति | Aug 09, 2022

मुंबई। महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने बीजेपी और आरएसएस की देशभक्ति को लेकर जोरदार निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि जिन्होंने 'भारत छोड़ो' आंदोलन का विरोध किया, वे लोग आज देशभक्ति और देशप्रेम की बातें कर रहे हैं। जब महात्मा गांधी के नेतृत्व में ब्रिटिश सत्ता के खिलाफ 'भारत छोड़ो' जन आंदोलन की शुरुआत हुई तो इसमें आरएसएस का कोई नेता शामिल नहीं था। पूरा देश अंग्रेजों के खिलाफ लड़ रहा था तो कुछ लोग अंग्रेजों के पक्ष में खड़े थे लेकिन आज देश के अमृत जयंती वर्ष में उनमें देशभक्ति की लहर दौड़ गई है। पटोले ने कहा कि बीजेपी और आरएसएस का देशप्रेम सिर्फ एक दिखावा है।

नाना पटोले ने तंज कसते हुए कहा कि आज देश की जीडीपी में भारी गिरावट आई है लेकिन मोदी सरकार इससे उबरने की बजाय लोगों को अपने मोबाइल फोन की डीपी में बदलने की सलाह दे रही है। अमृत महोत्सव के अवसर पर, महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने राज्य के सभी जिलों में 75-75 किमी. की आजादी गौरव पदयात्रा का आयोजन किया है। वर्धा जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित पदयात्रा प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले के नेतृत्व में सेवाग्राम से शुरू हुई। इस मौके पर उनके साथ पूर्व मंत्री रंजीत कांबले, पूर्व मंत्री सुनील केदार, विधायक अभिजीत वंजारी, मुख्य प्रवक्ता अतुल लोंढे , सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष विलास औताडे, प्रदेश उपाध्यक्ष चारुलता टोकस, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मनोज चंदोरकर समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। संगमनेर शहर में कांग्रेस विधायक दल के नेता बालासाहेब थोरात की अगुवाई में पदयात्रा की शुरुआत हुई ।

इस अवसर पर थोरात ने कहा कि आजादी गौरव पदयात्रा ऐतिहासिक शहर संगमनेर से शुरू हुई है, जिसे स्वतंत्रता आंदोलन विरासत में मिला है। उन्होंने कहा कि समावेशी भारत के निर्माण में कांग्रेस पार्टी का बड़ा योगदान है। थोरात ने कहा हमने देश के स्वतंत्रता संग्राम को याद करने और पिछले 75 वर्षों में राष्ट्र निर्माण में कांग्रेस पार्टी के योगदान को जनता तक पहुंचाने के लिए राज्य भर में पदयात्रा निकालने का फैसला किया है। थोरात ने कहा कि संगमनेर की धरती का स्वतंत्रता आंदोलन में बड़ा योगदान है। यहां से सेनानियों ने कांग्रेस अधिवेशन के अलावा कई आंदोलन में सक्रिय रूप से भाग लिया। उन सभी की स्मृति इस लड़ाई को मजबूत करती है। 1947 में आजादी के पहले दिन संगमनेर में ऐतिहासिक अशोक स्तंभ की आधारशिला रखी गई थी।

इसे भी पढ़ें: 'गुजराती-राजस्थानी' वाले अपने बयान पर भगत सिंह कोश्यारी ने मांगी माफी, कहा- देश के विकास में सबका योगदान 

इसके साक्षी वयोवृद्ध स्वतंत्रता सेनानी बालासाहेब डांगरे का विधिवत सम्मान किया गया और इस जन संघर्ष में वीरों के योगदान को नमन किया गया। इसके अलावा सातारा में पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण, परभणी में विधानसभा में मुख्य प्रतोद सुरेश वरपुडकर, धुले में महाराष्ट्र कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष कुणाल पाटिल, नांदेड़ में विधान परिषद में समूह के नेता अमर राजुरकर, बुलढाणा में एआईसीसी सचिव हर्षवर्धन सपकाल, जिलाध्यक्ष और विधायक राहुल बोंद्रे, अमरावती में पूर्व मंत्री यशोमती ठाकुर, विधायक बलवंत वानखेड़े, विधायक वीरेन्द्र जगताप, नागपुर में पूर्व मंत्री डॉ. नितीन राऊत, विधायक विकास ठाकरे, विलास मुत्तेमवार, पुणे में पूर्व मंत्री रमेश बागवे, प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन जोशी, चंद्रपुर में पूर्व मंत्री विजय वडेट्टीवार, विधायक सुरेश धोटे, विधायक प्रतिभा धानोरकर समेत कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा में भाग लिया। मंगलवार से राज्य के हर जिले में आजादी गौरव पदयात्रा शुरू हो गई है और यह पदयात्रा 14 अगस्त तक चलेगी। प्रदेश अध्यक्ष पटोले बुलढामा जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित आजादी गौरव यात्रा में शेगाव में भाग लेंगे।

प्रमुख खबरें

छात्र आंदोलन पर विस्तृत चर्चा को तैयार सरकार, Amit Shah देंगे हर सवाल का जवाब

मोदी हैं कि मानते नहीं...ट्रंप 100% टैरिफ वाला बिल लाते रह गए, इधर जिगरी रूस से तेल के बाद अब क्या लाने की तैयारी में भारत?

Sawan Fashion Tips: सावन में Perfect Look के लिए नई बहुएं अपनाएं ये Top Makeup और Jewelry Styling Tips

तीन तिगाड़ा काम...पाक-सऊदी-तुर्किये की यारी क्या भारत पर पड़ेगी भारी? सुन्नी NATO से हम कितने मजबूत, इस रिपोर्ट में जानें