कांग्रेस संसदीय दल की बैठक में बोलीं सोनिया गांधी, मोदी सरकार किसानों के प्रति है असंवेदनशील

By अनुराग गुप्ता | Dec 08, 2021

नयी दिल्ली। संसद का शीतकालीन सत्र चल रहा है। इसी बीच संसद परिषद में बुधवार को कांग्रेस संसदीय दल की बैठक हुई। इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी, पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी समेत तमाम नेताओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्षा ने केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने किसानों का मुद्दा उठाते हुए मोदी सरकार को असंवेदनशील बताया। 

इसे भी पढ़ें: अशोक गहलोत बोले- राजग सरकार के पतन की शुरूआत होगी जयपुर की रैली 

12 सांसदों का निलंबन अस्वीकार्य

संसद के शीतकालीन सत्र के शुरू होने के साथ ही विपक्षी दलों के 12 सांसदों को निलंबित कर दिया गया था। इस मामले में सोनिया गांधी ने कहा कि यह निलंबन अभूतपूर्व और अस्वीकार्य है। हम निलंबित सांसदों के साथ एकजुटता से खड़े हैं।

प्रमुख खबरें

Share Market में भारी बिकवाली के बीच Rupee की रिकवरी, $20.72 Billion के Foreign Inflow ने बढ़ाई मुद्रा की ताकत

Maruti Suzuki Price Hike: अगस्त 2026 से महंगी होंगी मारुति की कारें, ग्राहकों पर पड़ेगा ₹30,000 तक का बोझ

पड़ोस के हालात से लें सबक! PM के आवास पर कांग्रेस का प्रदर्शन गलत मिसाल, सरकारी सूत्रों ने कहा- परिपक्व Democracy में ऐसा नहीं होता

इधर South China Sea में चीन का हमला, उधर ब्रह्मोस पर फिलीपींस का बड़ा ऐलान