कृषि कानूनों को लेकर SC में दिए गए हलफनामे में सरकार ने बोला झूठ: कांग्रेस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 13, 2021

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने बुधवार को आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने कृषि कानूनों को लेकर उच्चतम न्यायालय में दिए हलफनामे में यह झूठ बोला है कि इन कानूनों के संदर्भ में उसने संबंधित पक्षों के साथ विचार-विमर्श किया था। पार्टी प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने यह दावा भी किया कि देश की सर्वोच्च अदालत के समक्ष गलत तथ्य देने के कारण अवमानना का भी मामला बनता है। उन्होंने आरटीआई आवेदनों से मिली जानकारी का हवाला देते हुए संवाददाताओं से कहा, ‘‘उच्चतम न्यायालय के समक्ष केंद्र सरकार ने बरगलाने और झूठ बोलने का काम किया है। उसने हाल ही में एक हलफनामा दायर कर कहा कि कानून बनाने से पहले लोगों की राय ली गई थी, जबकि ऐसा नहीं किया गया।’’ 

इसे भी पढ़ें: राष्ट्रीय युवा दिवस के मौके पर बोले अशोक गहलोत, सुशासन के सिद्धांतों का खजाना हैं वेद 

सिंघवी ने कहा कि उच्चतम न्यायालय के समक्ष गलत जानकारी दी गई है, जो अवमानना का मामला बनता है। उल्लेखनीय है कि कृषि कानूनों के विरोध में किसान संगठन पिछले करीब 50 दिनों से दिल्ली के निकट विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। सरकार और किसान संगठनों के बीच अब तक बातचीत बेनतीजा रही है। इसी गतिरोध को खत्म करने के मकसद से उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को तीन कृषि कानूनों के अमल पर अस्थायी रोक लगा दी और चार सदस्यीय एक समिति का गठन किया। हालांकि, प्रदर्शनकारी संगठनों ने समिति के सदस्यों को लेकर सवाल उठाए हैं।

प्रमुख खबरें

US Troops Withdrawal From Iraq | सितंबर 2026 तक इराक से पूरी तरह वापस लौटेगी अमेरिकी सेना, खत्म होगा 23 साल पुराना सैन्य अध्याय

सरकार या मुख्यमंत्री की आलोचना करना राष्ट्र के खिलाफ युद्ध छेड़ना नहीं, पुणे की अदालत ने दी राकांपा नेता को जमानत

US Airstrikes on Iran | 7 घंटे तक बरसीं मिसाइलें, ईरानी तटीय रक्षा प्रणालियां ध्वस्त, ईरान के खिलाफ अमेरिकी सेना की बड़ी कार्रवाई

India UK Trade Deal | कार, चॉकलेट और बिस्किट सस्ते होंगे, जानिए भारत- यूनाइटेड किंगडम ट्रेड डील आम आदमी की कैसे मदद करेगी