मोदी ने तानाशाही वाली बात की है क्योंकि उनका प्रजातंत्र में विश्वास नहीं: कांग्रेस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 24, 2019

नयी दिल्ली। ईवीएम के मुद्दे पर विपक्ष के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तंज को लेकर पलटवार करते हुए कांग्रेस ने बुधवार को दावा किया कि मोदी ने ‘तानाशाही’ वाली बात की है क्योंकि उनका प्रजातंत्र में विश्वास नहीं है। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ ऐसा गैरजिम्मेदारना और गैरसंजीदा बयान मोदी जी ही दे सकते हैं। प्रजातंत्र में निष्पक्ष चुनाव होना चाहिए या नहीं ? प्रजातंत्र में हर किसी को अपनी पसंद के उम्मीदवार को वोट देने का अधिकार होना चाहिए या नहीं ?व्यक्ति ने जिसे वोट दिया उसका वोट उसी उम्मीदवार के खाते में गिना जाना चाहिए या नहीं ? अगर तीनों मुद्दों पर शंका पैदा होती है तो उसे दूर किया जाना चाहिए या फिर मजाक उड़ाना चाहिए ?’’

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘ जिनका प्रजातंत्र में विश्वास नहीं है वही इस तरह की तानाशाही वाली बात कह सकते हैं।’’ दरअसल, झारखंड के लोहरदगा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस और विपक्षी दलों पर करारा हमला बोलते हुए बुधवार को कहा कि देश में तीसरे दौर के मतदान के बाद अपनी हार सुनिश्चित देख कर अब समूचा विपक्ष ईवीएम पर ठीकरा फोड़ने की तैयारी कर रहा है।

प्रमुख खबरें

Azadpur Station तक विस्तार की तैयारी, Indian Railways का Hydrogen Train पर बड़ा Strategic Move

Kashmir में सर्दियों ने दी दस्तक, बर्फ से सफेद हुए Gulmarg और Gurez Valley, कुदरत ने बदल दिया पूरा नजारा

Asian Games में भारतीय गेंदबाजों का कहर, Japan की टीम 57 रन पर ढेर

Vastu Tips: गणेश जी की पीठ के दर्शन से आ सकती है दरिद्रता, स्थापना में रखें इन बातों का ध्यान