भीषण गर्मी से निपटने, मॉनसून से जुड़ी तैयारियों का जायजा लेने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे अहम बैठक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 05, 2022

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बृहस्पतिवार को देश के विभिन्न हिस्सों में पड़ रही भीषण गर्मी से निपटने और मॉनसून से जुड़ी तैयारियों का जायजा लेने के लिए एक अहम बैठक की अध्यक्षता करेंगे। सरकारी सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यूरोपीय देशों की तीन दिवसीय यात्रा से लौटने के बाद प्रधानमंत्री दिन में करीब सात से आठ बैठकें करने वाले हैं।

इसे भी पढ़ें: बिहार में 3 हजार किलोमीटर की पदयात्रा करेंगे प्रशांत किशोर, कहा- नहीं बनाऊंगा पार्टी

सूत्रों ने बताया कि स्वदेश लौटने के तत्काल बाद प्रधानमंत्री अपने कार्यालय जाएंगे। उल्लेखनीय है कि देश के कई हिस्सों में पारा तेजी के साथ बढ़ रहा है और कई शहरों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। दिल्ली सहित देश के कुछ हिस्सों में बुधवार को हुई ओलावृष्टि और बारिश के चलते हालांकि लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत भी मिली।

प्रमुख खबरें

अवैध प्रवासियों को कोई रियायत नहीं मिलेगी, Donald Trump ने अपनी निर्वासन नीति का किया बचाव

Texas के Big Bend में सीमा दीवार निर्माण को US Supreme Court की मंजूरी

NCW को सालाना मिलती हैं 1.5 लाख शिकायतें, घरेलू हिंसा के मामले सर्वाधिक: Vijaya Rahatkar

Govardhan Puja Vidhi: भगवान कृष्ण की आराधना का पर्व है Govardhan Puja, जानिए मुहूर्त, पूजन विधि और महत्व