मोदी ने भारतीय पासपोर्ट की ताकत बढ़ा दी : अमित शाह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 15, 2021

पणजी| केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विदेशों में भारतीय पासपोर्ट की ‘‘ताकत बढ़ा दी है।’’ उन्होंने गोवा के एकदिवसीय दौरे में तालीगाव विधानसभा क्षेत्र में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा को विश्वास है कि 2024 से पहले भारत पांच हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था हो जाएगा।

इसे भी पढ़ें: मेडिकल कॉलेजों में रिक्त पदों के मुद्दे को गंभीरता से लिया गया है: आयोग

गृह मंत्री ने कहा, ‘‘अब भारतीय पासपोर्ट देखने के बाद विदेश में अधिकारियों के चेहरे पर मुस्कान होती है और वे कहते हैं, ‘आप मोदी के देश से आए हैं’।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मोदी ने भारतीय पासपोर्ट की ताकत बढ़ा दी है और यह इसलिए संभव हुआ कि भाजपा ने बहुमत हासिल किया (आम चुनावों में)।’’

उन्होंने गोवा के लोगों से अपील की कि आगामी विधानसभा चुनावों में भी सत्तारूढ़ भाजपा को पूर्ण बहुमत से जिताएं। करोड़ों घरों को शौचालय मुहैया कराने जैसी मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए शाह ने कहा कि लोगों से दूसरा जनादेश मांगने (2024 में) से पहले सरकार नल से पानी देने के सौ फीसदी लक्ष्य को हासिल कर लेगी।

उन्होंने कहा कि गोवा देश में पहला राज्य होगा जहां हर घर में नल से पानी मिलेगा। शाह ने कहा, ‘‘वाजपेयी सरकार के बाद से भारत की रैंकिंग में सुधार नहीं हुआ। यह 11वें स्थान पर था। लेकिन मोदी ने इसे चौथे और पांचवें स्थान के बीच लाए। मुझे पूरा विश्वास है कि 2024 से पहले पांच हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने के सपने को पूरा कर लिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: केंद्रीय मंत्रिमंडल ने अटल मिशन अमृत 2.0 को मंजूरी दी

प्रमुख खबरें

2019 में Sonam Mhaskar ने शुरू किया था शूटिंग का सफर, अब Asian Games 2026 में भारत के लिए जीता सिल्वर

पत्रकार Ravi Nair की गिरफ्तारी पर Gujarat High Court ने सरकार और Adani Enterprises को भेजा नोटिस

8 साल, कई हार, लेकिन फिर भी नहीं मानी हार... Asian Games 2026 में Vidarsa ने भारत के लिए जीता सिल्वर

Congress का Election Commission पर हमला, SIR प्रक्रिया को बताया मतदाताओं के नाम हटाने की साजिश