मोदी नकली ओबीसी हैं, असली ओबीसी अखिलेश हैं: मायावती

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 13, 2019

गोरखपुर (उप्र)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जाति को लेकर उन पर निशाना साधते हुए बसपा सुप्रीमो मायावती ने सोमवार को कहा कि वह केवल जनता को अवगत करा रही हैं कि मोदी की जाति क्या है। मायावती ने यहां एक चुनावी रैली में कहा कि मोदी अपनी रैलियों में कहते आये हैं कि विपक्ष उनकी जाति पूछ रहा है   मैं उन्हें बताना चाहती हूं कि हम उनकी जाति के बारे में नहीं पूछ रहे हैं बल्कि जनता को केवल अवगत करा रहे हैं कि उनकी असल जाति क्या है। 

उन्होंने कहा कि मोदी असली ओबीसी नहीं, बल्कि नकली ओबीसी हैं। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव असली ओबीसी हैं। मंच पर मौजूद अखिलेश ने कहा कि भाजपा नफरत फैलाकर और झूठ बोलकर सत्ता में आना चाहती है। उन्होंने कहा कि किसानों की आय दोगुनी नहीं हुई, युवाओं को रोजगार नहीं मिला।

प्रमुख खबरें

Traffic Prahari App: दिल्ली पुलिस के अभियान में 1,432 लोग जुड़े, GRAP नियमों पर भी किया जागरूक

पूर्व उपराष्ट्रपति Jagdeep Dhankhar की AIIMS में कार्डियो-न्यूरो जांच, अभी अस्पताल में ही रहेंगे

46 साल के दिग्गज Ronaldinho इटली के क्लब Ravenna में शामिल, Forli के खिलाफ होगा मैच

न्यायिक प्रणाली पर टिप्पणी कर बाहर निकले वकील पर Delhi High Court सख्त, आचरण को बताया निंदनीय