मोदी जी बहुत ताकतवर, पर भगवान नहीं; जेल से निकलने के बाद पहली बार विधानसभा में बोले केजरीवाल

By अंकित सिंह | Sep 26, 2024

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को अपने इस्तीफे के बाद पहली बार दिल्ली विधानसभा को संबोधित करते हुए अपने विरोधियों पर कटाक्ष किया। इसके साथ ही उन्होंने जमानत के लिए भगवान का धन्यवाद भी किया। उन्होंने भाजपा पर तंज भरे लहजे में कहा कि विपक्ष में मेरे साथी मनीष सिसोदिया और मुझे यहां देखकर दुखी होंगे। उन्होंने अपना हमला जारी रखते हुए कहा कि मैं हमेशा कहता हूं कि पीएम मोदी बहुत शक्तिशाली हैं और उनके पास बहुत सारे संसाधन हैं लेकिन मोदी भगवान नहीं हैं लेकिन जो भगवान हैं वह हमारे साथ हैं। मैं सुप्रीम कोर्ट को धन्यवाद देना चाहता हूं।

उन्होंने कहा कि मैं स्तब्ध रह गया कि देश की राजधानी के 2 करोड़ लोगों की जिंदगी खराब करके वे खुश हो रहे हैं... उनका मकसद था आम आदमी पार्टी की सरकार को बदनाम करना ताकि उनको वोट मिल जाएं... 27 साल से भाजपा का दिल्ली में वनवास है अब ये दिल्ली की जनता को परेशान करके वोट लेना चाहते हैं। केजरीवाल ने दम भरते हुए कहा कि आपके पास तो केंद्र सरकार है। केंद्र सरकार के पास अथाह पैसा है। केजरीवाल 500 मोहल्ला क्लीनिक बनाता है आप 5000 मोहल्ला क्लीनिक बनाओ न दिल्ली में। आपको कौन रोक रहा है?... जनता बड़ी सयानी है। जनता देखती है, चुप रहती है। वोट वाले दिन जब बटन दबाने जाती है तो अपना गुस्सा जाहिर करती है।

इसे भी पढ़ें: मुझे गिरफ्तार करके क्या मिला? BJP को लेकर केजरीवाल ने कर दिया बड़ा खुलाला, बोले- अब चिंता की बात नहीं

इस महीने की शुरुआत में तिहाड़ जेल से बाहर आने के बाद अपने पहले भाषण में आप नेता ने कहा, "केजरीवाल कुछ भी हो सकता हैं, लेकिन वह भ्रष्ट नहीं हैं।" आप नेता ने आगे कहा कि दिल्ली की जनता के मन में दो बातें हैं। पहली केजरीवाल कट्टर ईमानदार है और दूसरा केजरीवाल जनता के लिए काम करता है... वे(भाजपा) उन दोनों बातों पर चोट करना चाहते थे... उन दोनों बातों पर चोट किया। उन्होंने कहा कि मुझ पर फर्जी केस किया... सबको जेल में डाल दिया। हमारी पार्टी के 5 सबसे बड़े नेताओं को जेल में डालने के बाद भी हमारी पार्टी मजबूती के साथ खड़ी है। मैं चुनौती देता हूं, आपकी पार्टी के 2 लोगों को जेल में डालने पर वो टूट न जाए।

प्रमुख खबरें

Mirzapur The Movie का बॉक्स ऑफिस पर धमाल! 150 करोड़ का आंकड़ा पार, बड़े पर्दे पर भी छाए कालीन भैया और गुड्डू पंडित

Health Tips: Family History में Diabetes होने पर कितना है Risk? जानिए Prevention और Risk Factors

Adani Airport वैश्विक निवेशकों से जुटाएगी 1 अरब डॉलर, कंपनी का मूल्यांकन 18 अरब डॉलर

पहली ही परीक्षा में फेल हो गया Makkah Pact, Saudi पर Houthi Attack होते ही छिप गयी Munir की सेना