भ्रष्टाचार को लेकर पहले की सरकारों पर बरसे मोदी, कहा- आज बिना बिचौलियों के भी सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा

By अंकित सिंह | Oct 20, 2021

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज केंद्रीय सतर्कता आयोग और केंद्रीय जांच ब्यूरो के संयुक्त सम्मेलन में को संबोधित किया। अपने संबोधन में प्रधानममंत्री ने कहा कि आज हम भारत की आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं। आने वाले 25 वर्ष, यानि इस अमृतकाल में आत्मनिर्भर भारत के विराट संकल्पों की सिद्धि की तरफ देश बढ़ रहा है। आज हम गुड गवर्नेंस- प्रो पीपल, प्रोएक्टिव गवर्नेंस को सशक्त करने में जुटे हैं। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार से जुड़ी नई चुनौतियों के सार्थक समाधान तलाशने के लिए आप सब सरदार वल्लभ भाई पटेल के सानिध्य में महामंथन के लिए जुटे हैं। सरदार पटेल ने हमेशा गवर्नेंस को भारत के विकास का, जन सरोकार का, जन हित का आधार बनाने को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। मोदी ने पहले की सरकारों पर प्रहार करते हुए कहा कि पहले जिस तरह सरकारें और व्यवस्थाएं चलीं उनमें प्रशासनिक और राजनीतिक दोनों इच्छाशक्ति की कमी थी। आज भ्रष्टाचार पर प्रहार की राजनीतिक इच्छाशक्ति है और प्रशासनिक स्तर पर निरंतर सुधार भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बीते 6-7 सालों के निरंतर प्रयासों से हम देश में एक विश्वास कायम करने में सफल हुए हैं कि बढ़ते हुए भ्रष्टाचार को रोकना संभव है। आज देश को ये विश्वास हुआ है कि बिना कुछ लेन-देन के, बिना बिचौलियों के भी सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सकता है। 

प्रमुख खबरें

Pakistan Terrorist Attack | खैबर पख्तूनख्वा में सुरक्षाकर्मियों की जांच चौकी पर बड़ा आतंकी हमला, दो जवानों की मौत

Himachal Weather: भारी बारिश से 125 सड़कें बंद, मंडी जिले में सबसे अधिक असर

Himachal के Sirmaur में दो बच्चों की कुंड में डूबने से मौत, तीन को बचाया गया

US Wildfire: अमेरिका के Reno में वनाग्नि का कहर, 90 हजार लोगों को सुरक्षित निकलने की अपील