EVM मामले में मोदी को मिला नीतीश का साथ, कहा- लोगों के मताधिकार को मिली मजबूती

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 23, 2019

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने ईवीएम हैक किये जाने संबंधी विवाद के बीच बुधवार को कहा कि ईवीएम बिल्कुल ठीक है और इसने लोगों के मत देने के अधिकार को और मजबूत किया है। नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती के अवसर पर पटना में आयोजित एक समारोह के बाद पत्रकारों द्वारा ईवीएम से चुनाव कराये जाने से संबंधित पूछे गये एक सवाल के जवाब में नीतीश ने कहा कि ईवीएम पर उनका रुख बिल्कुल साफ है। ईवीएम बिल्कुल ठीक है, जब वीवीपैट की व्यवस्था हर बूथ पर होगी तो कोई समस्या नहीं होगी।

 

यह भी पढ़ें: आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को दस प्रतिशत आरक्षण देगी राजस्थान सरकार: गहलोत

उल्लेखनीय है कि साइबर विशेषज्ञ सैयद शुजा ने सोमवार को लंदन में प्रेस वार्ता के दौरान आरोप लगाया था कि ईवीएम को कथित तौर पर हैक करके भाजपा 2014 का लोकसभा चुनाव जीत गई थी। ईवीएम पर कांग्रेस द्वारा जांच की मांग पर मुख्यमंत्री ने पूछा कि यह व्यवस्था किनके कार्यकाल के दौरान आई थी? 

प्रमुख खबरें

Congress नेता भी जाएंगे सपा के गढ़ Etawah, Mainpuri और Kannauj: Ajay Rai

UPI Payment पर MDR से नकद लेन देन बढ़ने की आशंका गलत, सरकार ने स्थिति साफ की

DU की छात्राओं से छेड़छाड़: Delhi Police ने दो छात्रों अभिनव और अभिमन्यु को किया गिरफ्तार

सतीशन की Chartered विमान यात्रा पर Shashi Tharoor और कांग्रेस नेताओं ने किया बचाव