Putin के सामने मोदी ने किया किसानों का जिक्र, कहा- उनके हितों की रक्षा में हमारी मित्रता का भी बहुत बड़ा रोल

By अभिनय आकाश | Jul 09, 2024

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी क्रेमलिन में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ बैठक में शामिल हुए। पीएम मोदी ने पुतिन से कहा कि हमने अपने किसानों को समस्या का सामना नहीं करने दिया और रूस के साथ संबंधों ने इसमें भूमिका निभाई। प्रधानमंत्री ने कहा किसानों के फर्टलाइजर की आवश्यकता को पूरी करने में हम सफल रहे हैं। इसमें हमारी मित्रता का भी बहुत बड़ा रोल है। किसानों के हितों की रक्षा के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। आने वाले दिनों में किसानों के हितों के लिए हम चाहेंगे कि रूस के साथ हमारा सहयोग और अधिक बढ़ता रहे।

इसे भी पढ़ें: पुतिन के सामने मोदी ने आतंक को लेकर पाकिस्तान को तगड़ा घेरा, कहा- जब मॉस्को पर हमला होता है, दर्द को समझ सकते हैं

पीएम मोदी ने वैश्विक संकट के बीच ईंधन समर्थन के लिए रूसी राष्ट्रपति पुतिन को धन्यवाद देते हुए कहा, ''जब दुनिया ईंधन की चुनौती का सामना कर रही थी, तब आपके समर्थन ने हमें आम आदमी की पेट्रोल और डीजल की जरूरतों को पूरा करने में मदद की। इतना ही नहीं, दुनिया को यह स्वीकार करना चाहिए ईंधन को लेकर भारत-रूस समझौते ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्थिरता लाने में बड़ी भूमिका निभाई।

प्रमुख खबरें

WhatsApp के बाद अब Instagram पर शिकंजा, आपत्तिजनक Ads पर केंद्र सरकार ने Meta को भेजा Notice

Team India के श्रीलंका दौरे का Schedule जारी, Galle और Colombo में होगी स्पिन की कड़ी परीक्षा

Vaibhav Suryavanshi को प्लेइंग-11 में कब मिलेगा मौका? England के दिग्गजों ने उठाए गंभीर सवाल।

Wimbledon 2026: Jannik Sinner ने चोट की अफवाहों को किया खारिज, दमदार जीत से पहुंचे तीसरे दौर में