मोदी सरकार पर कांग्रेस का तंज, कहा- अब शायद मेहुल भाई कभी भारत ना आएं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 22, 2019

नयी दिल्ली। बैंक ऋण घोटाले के भगोड़े आरोपी मेहुल चोकसी की ओर से अपना भारतीय पासपोर्ट जमा करने से जुड़ी खबर को लेकर कांग्रेस ने सोमवार को नरेंद्र मोदी सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि अब शायद चोकसी कभी भारत ना आएं। पार्टी प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने सरकार पर तंज कसते हुए संवाददाताओं से कहा, ‘अब मेहुल भाई शायद ही भारत कभी आएंगे। वह तो आ ही नहीं सकते क्योंकि अब मेहुल भाई को किसी और देश की नागरिकता भी मिल गई है और उनकी भारत की नागरिकता भी चली गई है।’

उन्होंने कहा कि कितनी बार छाती ठोंक कर कहा गया कि हम चोकसी को इतने दिनों में लाएंगे, किसी को छोड़ेंगे नहीं। लेकिन क्या हुआ? सिर्फ पिछले वर्ष बैंक जालसाजी में 72 प्रतिशत बढोतरी हुई है। दरअसल, चोकसी ने गुयाना में उच्चायोग के पास अपना भारतीय पासपोर्ट जमा करा दिया है। आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी। पंजाब नेशनल बैंक घोटाले के कथित मुख्य षड़यंत्रकारियों में से एक एवं भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी के मामा चोकसी ने पिछले साल एंटीगुआ की नागरिकता ले ली थी।

प्रमुख खबरें

World Cup में कोच की एक चूक ने डुबोई South Korea की नैया, Son Heung-min बेंच पर बैठे रहे

Guillermo Ochoa ने रचा फुटबॉल का नया कीर्तिमान, 6 World Cup खेलकर Ronaldo-Messi के क्लब में शामिल

Crude Oil में गिरावट का असर, Government का संकेत- अब सस्ता हो सकता है हवाई सफर

China की Geely और Renault का 3000 करोड़ी दांव, भारत में बनेंगे Next-Gen Hybrid इंजन