दर्शकों को मंत्रमुग्ध करने वाले श्रीराम लागू को हमेशा याद किया जाएगा: PM मोदी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 18, 2019

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मशहूर अभिनेता डॉ. श्रीराम लागू के निधन पर बुधवार को शोक व्यक्त किया। लागू का वृद्धावस्था से संबंधित बीमारियों के चलते मंगलवार की शाम पुणे स्थित उनके आवास पर निधन हो गया। वह 92 वर्ष के थे। मोदी ने ट्वीट किया कि कई वर्षों तक, अपने अभिनय से उन्होंने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। उनके काम को हमेशा याद किया जाएगा। उनके निधन से दुखी हूं।

लागू का जन्म 1927 में सतारा में हुआ था। प्रशिक्षित ईएनटी सर्जन लागू ने विजय तेंदुलकर, विजय मेहता और अरविंद देशपांडे के साथ आजादी के बाद वाले काल में महाराष्ट्र में रंगमंच को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई थी।

इसे भी पढ़ें: कृति खरबंदा ने बॉयफ्रेंड पुलकित सम्राट के साथ शेयर की बेहद खूबसूरत तस्वीरें, देखें

नटसम्राट  नाटक में लागू की गणपत बेलवलकर की भूमिका को मराठी थिएटर के लिए मील का पत्थर माना जाता है। बॉलीवुड की ‘एक दिन अचानक’, ‘घरौंदा’, ‘मुकद्दर का सिकन्दर’, ‘लावारिस’ जैसी फिल्मों में भी उन्होंने अपनी बेहतरीन अदाकारी से लोगों का दिल जीता। रिचर्ड एटनबरो की ‘‘गांधी’’ में उन्होंने गोपाल कृष्ण गोखले की भूमिका निभाई थी।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Harish Rawat के बयान पर भड़कीं Rekha Arya, पूर्व सीएम पर लगाए गंभीर आरोप

कर्नाटक में निवेश बढ़ाएं, DK Shivakumar ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स को दिया सरकारी सहयोग का भरोसा

Washington DC फायरिंग में 1 शख्स की मौत और 4 घायल, हमलावर ने खुद को मारी गोली

Messi मैच विवाद: पूर्व खेल मंत्री Abdurahiman पर केस चलाने को राज्यपाल की हरी झंडी