Bihar Elections 2025 | बिहार में दिग्गजों का जमावड़ा, मोदी, राहुल, शाह, नड्डा आज करेंगे चुनावी शंखनाद

By Renu Tiwari | Oct 30, 2025

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा बृहस्पतिवार को बिहार में कई जनसभाएं करेंगे। मोदी मुजफ्फरपुर और सारण जिलों में दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री ने 24 अक्टूबर को समस्तीपुर और बेगूसराय में रैलियों को संबोधित करके बिहार विधानसभा चुनाव के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के प्रचार अभियान की शुरुआत की। उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा, ‘‘बिहार के मेरे परिवारजन भाजपा-राजग को प्रचंड जीत दिलाने के लिए खुद चुनाव मैदान में हैं।

इसे भी पढ़ें: Donald Trump, Xi Jinping Meeting | क्या खत्म होगा व्यापार युद्ध? ट्रंप-शी की मुलाकात से वैश्विक अर्थव्यवस्था को उम्मीद

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी बृहस्पतिवार को लगातार दूसरे दिन राज्य के विभिन्न हिस्सों में क्रमशः राजग और ‘इंडिया’ गठबंधन के अपने उम्मीदवारों के पक्ष में कई सार्वजनिक रैलियों को संबोधित करेंगे। राहुल गांधी नालंदा और शेखपुरा जिलों में रैलियों को संबोधित करेंगे, जबकि शाह की लखीसराय, मुंगेर, नालंदा और पटना में चार चुनावी सभाएं प्रस्तावित हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा भी बक्सर और पटना जिलों में रैलियों को संबोधित करने वाले हैं।

प्रमुख खबरें

NEET PG Exam: जयपुर के 2,440 छात्रों को फिर देना होगा एग्जाम, NBEMS ने बताई वजह

ताशकंद में पीएम मोदी और राष्ट्रपति मिर्जियोयेव की वार्ता, रक्षा व व्यापार में साझेदारी बढ़ाने पर बनी सहमति

Shavkat Mirziyoyev ने PM Modi की जमकर तारीफ की, बोले- भारत की तरक्की आपके नेतृत्व से जुड़ी है

गुणवत्ता नियंत्रण आदेशों की समीक्षा करे सरकार, जीटीआरआई ने एमएसएमई पर बढ़ते बोझ का दिया हवाला