Maharashtra-Jharkhand Result से पहले भारत पहुंच गए मोदी, जानिए कैसा रहा ये विदेश दौरा

By अभिनय आकाश | Nov 23, 2024

महाराष्ट्र विधानसभा की सभी 288 निर्वाचन क्षेत्रों में मतगणना 8 बजे सुबह से प्रारंभ हो गई। महायुति, महाविकास अघाड़ी दोनों ने ही चुनाव में पूरा दम खम लगाया है। झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजे भी आज आएंगे। सभी 81 सीटों पर सुबह आठ बजे काउंटिंग शुरू हो गई है। इसके अलावा यूपी की 9 विधानसभा सीटों पर भी आज रिजल्ट का दिन है। कंट्रोल रूम में सीसीटीवी से नजर रखी जा रही है। मतगणना से ठीक पहले तीन देशों की विदेश यात्रा से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत लौट आए हैं। पीएम मोदी बीते तीन दिनों से नाइजिरिया, ब्राजील और गुयाना की यात्रा पर थे। ब्राजील में जहां उन्होंने जी20 की मीटिंग में विश्व शांति का मंत्र भी दिया। 

इसे भी पढ़ें: PM Modi को संजय सिंह ने बताया अडानी का प्रधानमंत्री, बोले- भैंस या मंगलसूत्र की चोरी जैसी...

इसके अतिरिक्त, उन्होंने भारत के विकास और इसके वैश्विक महत्व के बारे में बात करते हुए कहा, "गुयाना के लोग भारत के शुभचिंतक हैं। आप भारत में हो रही प्रगति को करीब से देख रहे होंगे... केवल 10 वर्षों में, भारत काफी आगे बढ़ गया है।" 10वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था से 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था और जल्द ही हम तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएंगे। हमारे युवाओं ने हमें दुनिया में तीसरा सबसे बड़ा स्टार्ट-अप इकोसिस्टम बना दिया है... हम मंगल और चंद्रमा तक पहुंच गए हैं। 

प्रमुख खबरें

Pakistan के Kohat में मस्जिद के पास भीषण फिदायीन हमला, 15 पुलिसकर्मियों सहित 21 लोगों की मौत

Ayodhya: राम मंदिर चढ़ावा गबन केस के 8 आरोपियों की Judicial Custody 21 सितंबर तक बढ़ी

Bahraich Crime: महिला डॉक्टर बनकर तस्वीरें लीं, 5.20 लाख वसूले, आरोपी गिरफ्तार

नंदीग्राम उपचुनाव में Congress प्रत्याशी Milan Pradhan की गिरफ्तारी पर भड़के Rahul Gandhi