नोटबंदी करके मोदी ने भारती की अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर दिया: मल्लिकार्जुन खड़गे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 08, 2021

हैदराबाद। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोमवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘नोटबंदी’ करके, भारत की अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर दिया। खड़गे ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा, ‘‘मोदी जी ने आठ नवंबर 2016 को नोटबंदी की घोषणा की थी और आज इसे पांच साल हो गये। बेरोजगारी बढ़ी है। छोटे कारोबार प्रभावित हुये हैं और बंद हो चुके हैं। उन्होंने (मोदी ने) नोटबंदी के माध्यम से देश की बेहतर अर्थव्यवस्था को चौपट कर दिया।’’ गौरतलब है कि 2016 में आज के ही दिनप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 500 और एक हजार रुपये के नोटों का चलन बंद करने की घोषणा की थी। वरिष्ठा नेता ने जिन कारणों से नोटबंदी की गयी उसे लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा जिनमें काले धन के प्रवाह पर रोक लगाना शामिल था।

प्रमुख खबरें

Team India के खिलाफ T20I मैच से Japan में Cricket को मिलेगा बढ़ावा: JCA COO Alan Curr

Iran ने अमेरिका के सामने रखीं 7 शर्तें, अब Trump के जवाब का इंतजार

चंडीगढ़ में आयोजित Rodrigues Memorial Seminar में सैन्य विशेषज्ञों ने आर्टिलरी के आधुनिकीकरण पर मंथन किया

राहुल गांधी के मंच पर कॉमेडी, फिर नोएडा शो कैंसल... Pulkit Mani बोले- अंडरग्राउंड होने का समय आ गया