राजनीतिक एजेंडे के लिए मनमानी व्याख्या करना मोदी की आदत: अशोक गहलोत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 13, 2019

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कांग्रेस पार्टी पर लगाए गए आरोपों को दुर्भाग्यपूर्ण व निंदनीय बताते हुए कहा है कि अपने राजनीतिक एजेंडे के लिए मनमानी व्याख्या करना उन मोदी की आदत में शामिल है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गहलोत ने ट्वीटर पर लिखा है, ‘‘प्रधानमंत्री ने अपने ब्लॉग में कांग्रेस पार्टी पर जिस तरह के आरोप लगाए हैं वे दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय हैं। अपने राजनीतिक एजेंडे के लिए मनमानी व्याख्या करना उनकी आदत में शामिल है।’’

इसे भी पढ़ें: भाजपा का मिशन 350 प्लस, प्रचार-प्रसार का चुनावी प्लान तैयार

गहलोत के अनुसार, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी और उनकी सरकार ने पूरे पांच साल कांग्रेस मुक्त भारत के सपने पर ही काम किया। देश तो कांग्रेस मुक्त नहीं हुआ न होगा लेकिन इस चक्कर में देशवासियों के साथ किये तमाम वादे जुमले बनकर रह गए। उनकी सरकार अपने वादों पर खरी नहीं उतरी।’’ गहलोत ने मोदी पर झूठ बोलकर देशवासियों से धोखा देने का आरोप लगाया है।

प्रमुख खबरें

UNGA में China ने संरक्षणवाद को नकारा, Han Zheng बोले- विकास से ही संभव है शांति

Delhi के सुखदेव विहार में तेज रफ्तार कार की टक्कर से ऑटो चालक की मौत, आरोपी गिरफ्तार

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा