Modi In Punjab । पंजाब में बोले पीएम मोदी- बनने जा रहा एनडीए की सरकार, शुरू होगा विकास का नया अध्याय

By अंकित सिंह | Feb 14, 2022

पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीति तेज है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लुधियाना में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस अवसर पर मोदी ने कहा कि पहली बार बीजेपी सबसे बड़े और भरोसेमंद विकल्प के रूप में आज पंजाब के सामने आई है। पंजाब एक बार बीजेपी को मौका देगा तो बीजेपी पंजाब का कल्याण करके देगी, ये मैं आपको भरोसा देता हूं। उन्होंने कहा कि आज एक तरफ भाजपा और NDA है जिसकी विचारधारा पंजाब और पंजाबियत से जुड़ी है। हम गुरुनानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व और गुरु तेगबहादुर जी के 400वें प्रकाश पर्व को पूरे देश और पूरे विश्व में शान से मानते हैं। हमने बाबा साहेब आंबेडकर जी की 125वीं जयंती पूरे विश्व में मनाई थी। मोदी ने कहा कि आजादी के बाद इतने दशकों में पंजाब के पास कम ही विकल्प रहे। हम जब अकाली दल के साथ थे, तो उन्हें बड़ा भाई मानकर हमेशा हमने अपनी छोटी भूमिका को स्वीकार किया था। दिल में सिर्फ एक ही बात थी कि जिस बात में पंजाब का भला होगा वही करेंगे। उन्होंने कहा कि अभी पंजाब में व्यापार-कारोबार को जिस तरह माफियाओं के कब्जे में दे दिया गया है, ये खेल भाजपा सरकार में नहीं चलने दिया जाएगा। भाजपा की सरकार में यहां का व्यापारी, बिना किसी अत्याचार के, बिना किसी खौफ के अपना व्यापार करेगा। इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने दावा किया कि पंजाब में NDA गठबंधन की सरकार बनेगी अब ये पक्का है। पंजाब में विकास का एक नया अध्याय शुरू होगा। पंजाब के एक-एक व्यक्ति को, मेरे नौजवानों को मैं विश्वास देने आया हूं कि आपके उज्ज्वल भविष्य के लिए हमारे प्रयास में कोई कमी नहीं रहने देंगे

इसे भी पढ़ें: पंजाब 2022: बदलाव की मांग के साथ चुनावी मैदान में उतरी डॉक्टर, बोलीं- सभी एक जैसे हैं

मोदी ने कहा कि हम देश के सीमाओं को मजबूत करते हैं लेकिन उनके नेता सेनाओं को गुंडा कहते हैं और उनके शहादत पर सवाल उठाते हैं। हमने 1984 के सिख दंगों की जांच के लिए SIT बनाई और पीड़ितों की मदद की। लेकिन दंगे के आरोपियों को पार्टी में बड़े पद देकर कांग्रेस ने हमेशा आपके जख्मों पर नमक छिड़का। उन्होंने कहा कि जिनके पास कामकाज का हिसाब नहीं हैं, कुछ ऐसे लोग भी पंजाब में झूठ का खेल खेलने आ गए हैं। पंजाब में आकर ये पंजाब को नशा मुक्त करने की बात करते हैं और ये लोग खुद गली, मोहल्ले में शराब के ठेके खुलवाने के एक्सपर्ट हैं। पंजाब को इनसे भी सतर्क रहना होगा। 

प्रमुख खबरें

Petrol Pump UPI Payment Limit New Rule | मध्य प्रदेश में पेट्रोल पंप 16 अक्टूबर से 2,000 रुपये से ज़्यादा के UPI पेमेंट नहीं करेंगे स्वीकार

19 सितंबर को Radha Ashtami और Mahalakshmi Vrat, सुबह 11:01 से पूजा का Shubh Muhurat

Hardoi में पारिवारिक विवाद के बाद महिला की नाक कटी, पति हिरासत में

Tirupati Laddu Row: तिरुपति लड्डू घी मिलावट मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, सुकृति फूड्स के प्रमोटर कैलाश चंद मंगला गिरफ्तार