Poland के पीएम और राष्ट्रपति से Modi ने की बात, इंफ्लूएंसर्स के साथ की मुलाकात

By रितिका कमठान | Aug 22, 2024

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय पोलैंड के दौरे पर है। 22 अगस्त को प्रधानमंत्री के दौरे का दूसरा दिन है। बीते 45 सालों में यह पहला मौका है जब भारत का कोई प्रधानमंत्री पोलैंड के दौरे पर पहुंचा है। पोलैंड दौरे के पहले दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवानगर के जाम साहब स्मारक और कोल्हापुर महाराज के स्मारक पर जाकर श्रद्धांजलि दी।

नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को पोलैंड की राजधानी में ‘गुड महाराजा स्क्वायर’ सहित तीन स्मारकों पर श्रद्धांजलि अर्पित की और उन्होंने कहा कि मानवता और करुणा एक ‘‘न्यायपूर्ण और शांतिपूर्ण दुनिया’’ के लिए महत्वपूर्ण आधार हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने वारसॉ में वलीवाडे-कोल्हापुर स्मारक और मोंटे कैसीनो की लड़ाई के स्मारक पर भी श्रद्धांजलि अर्पित की। अपनी दो देशों की यात्रा के पहले चरण में मोदी यहां पहुंचे जिसके बाद वह यूक्रेन भी जाएंगे। 

यूक्रेन जाने से पहले बोले मोदी

यूक्रेन की यात्रा से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि भारत अशांत क्षेत्र में शांति का समर्थन करता है और उन्होंने दोहराया कि ‘‘यह युद्ध का युग नहीं है’’ और किसी भी संघर्ष को कूटनीति और बातचीत के माध्यम से हल किया जाना चाहिए। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘‘दशकों तक भारत की नीति सभी देशों से दूरी बनाकर रखने की रही थी। हालांकि आज के भारत की नीति सभी देशों के करीब रहने की है।’’

प्रमुख खबरें

Commonwealth Games: लॉन बॉल्स में Navneet Singh और Dinesh Kumar ने दर्ज की चौथी जीत

Commonwealth Boxing: जादूमणि, अरुंधति और जैस्मीन समेत 6 भारतीय मुक्केबाज फाइनल में पहुंचे

Commonwealth Games में अस्मिता डे और हर्ष सिंह ने जूडो में स्वर्ण जीतकर रचा इतिहास

CJI Surya Kant ने Jaipur में कहा: ऑनलाइन मध्यस्थता पूरी तरह AI के भरोसे नहीं छोड़ी जा सकती