‘स्वच्छ भारत अभियान’ से पैदा हुई चेतना का बड़ा लाभ कोरोना वायरस के विरुद्ध लड़ाई में मिला: मोदी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 08, 2020

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि ‘‘स्वच्छ भारत अभियान’’ ने हर देशवासी के आत्मविश्वास और आत्मबल को बढ़ाया है और इससे जो चेतना पैदा हुई है, उसका बहुत बड़ा लाभ कोरोना वायरस के विरुद्ध लड़ाई में मिल रहा है। राजधानी स्थित राजघाट के समीप नवनिर्मित ‘‘राष्ट्रीय स्वच्छता केंद्र’’ का उद्घाटन करने के बाद प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में आजादी के आंदोलन के दौरान महात्मा गांधी के दिये नारे ‘‘अंग्रेजो भारत छोड़ो’’ की तर्ज पर ‘‘गंदगी भारत छोड़ो’’ का नारा दिया। मोदी ने कहा, ‘‘देश को कमजोर बनाने वाली बुराइयां भारत छोड़ें, इससे अच्छा और क्या होगा। इसी सोच के साथ बीते छह साल से देश में एक व्यापक भारत छोड़ो अभियान चल रहा है। गरीबी- भारत छोड़ो, खुले में शौच की मजबूरी-भारत छोड़ो, पानी के लिए दर-दर भटकने की मजबूरी-भारत छोड़ो, भेदभाव की प्रवृत्ति-भारत छोड़ो, भ्रष्टाचार की कुरीति-भारत छोड़ो, आतंक और हिंसा-भारत छोड़ो।’’

प्रमुख खबरें

Kerala High Court ने CMRL रिश्वत मामले में Pinarayi Vijayan पर FIR दर्ज करने का दिया आदेश

CTI ने PM Modi को लिखा पत्र, त्योहारों में दिल्ली के प्रमुख बाजारों में प्रदर्शन रोकने की मांग

Vaishno Devi Yatra का बुलावा आते ही दूर होने लगती हैं रुकावटें और बनते हैं काम

Goa में 27 लाख देकर फर्जी अफसर बना शख्स, Excise Department की कुर्सी पर बैठते ही धराया